Daily Horoscope
✕

हिन्दी कविता : रोटी

संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
भूख में स्वाद 
जाने क्यों बढ़ जाता रोटी का 
झोली/कटोरदान से झांक रही  
रख रही रोटी भूखे खाली पेट में 
समाहित होने की त्वरित अभिलाषा 
 
ताकि प्रसाद के रूप में रोटी से तृप्त हो 
ऊपर वाले को कह सके धरा पर रहने वाला 
तेरा लख-लख शुक्रिया 
 
रोटी कैसी भी हो धर्मनिर्पेक्षता का 
प्रतिनिधित्व करती 
भाग-दौड़ भी रोटी के लिए करते 
फिर भी कटोरदान 
धरा पर रहने वालों को नेक समझाइश देता 
 
कटोर दान में ऊपर-नीचे रखी रोटी 
मूक प्राणियों के लिए होती सदैव सुरक्षित 
दान के पक्ष के लिए रखी एक रोटी की हकदारी से 
भला उनका पेट कहाँ से भरता ? 
 
रोटी की चाहत रोटी को न मालूम 
रोटी न मिले तो भूखे इंसान की आँखें रोती  
यदि रोटी मिल जाए 
खुशी के आंसू से वो गीली हो जाती 
बस इंसान को और क्या चाहिए 
ऊपर वाले से किंतु रोटी की तलाश है अमर
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

अगला लेख