मणिपुर की घटना पर हिन्दी कविता : ओ बेशर्म दरिंदे

डॉ. छाया मंगल मिश्र
ओ बेशर्म दरिंदे 
तुमने  
देह के दर्शन कर लिए हैं 
दानवी वृत्ति ने 
खुश कर दिया हो तो 
सुनाना दहलाने वाली कहानियां 
उस परेड की 
अपने घर की स्त्रियों को 
तुम्हें पता है 
दहशत में रात भर सो नहीं रही हैं  
तुम्हारी भी स्त्रियां... 
दिमाग को परे रखकर 
सोचना दिल से कि 
वो स्त्रियां 
तुम्हारी अपनी नहीं थी.. 
तो तुम्हारी स्त्रियां उनकी नहीं होंगी 
चलता रहेगा यह सिलसिला 
यही होता आया है 
उनकी औरतें, हमारी औरतें 
उनके बच्चे, हमारे बच्चे 
उनकी मांएं, हमारी मां 
 
आंखें खोल कर परेड देखने वालों 
मैतेई और कुकी को भूल कर 
याद करो बस एक स्त्री को 
जो जन्म भी देती है 
घर भी देती है 
छांव भी देती है...  
 
तुमने कर लिया हो अपना काम 
पा लिया हो चैन तो 
फिर से उधेड़ना 
उसका शरीर 
शायद पहुंच जाओ आत्मा तक 
देह के भीतर वही तो रोशन है... 
शायद कोई उजाला तुम्हारी आंखों को भी चौंधिया दे.. 
देह के भीतर 
कितना घायल हुआ है मन 
दूषित हुआ है दिल 
आहत हुई है आत्मा.... 
 
मैतेई और कुकी 
दोनों जात सुनों 
एक ही जात बची है औरत की 
और आज वह पूरी जात 
तुम्हारी जात को गाली दे रही है... 
भुगतोगे एक दिन 
तुम पुरुष जा‍त....  
ALSO READ: Manipur Violence : याद रखना, नग्न स्त्रियां खूंखार हो जाती हैं...

ALSO READ: मणिपुर घटना पर कविता : आंख का पानी मर चुका है

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं? जानिए परफेक्ट डाइट प्लान

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

बेटे को दीजिए ये आकर्षक नाम, व्यक्तित्व पर रहेगा सकारात्मक प्रभाव

100 साल तक चाहते हैं जीना तो तुरंत अपना लें ये 7 आदतें, लंबी उम्र की मिलेगी गारंटी

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाएगा ये ड्रिंक, जानिए कैसे घर पर आसानी से बनाएं

सभी देखें

नवीनतम

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

अल्जाइमर समेत इन 6 बीमारियों के लिए सबसे असरदार है मेडिटेशन

बच्चों के नाम रखते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, जानिए नामकरण में किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

कांस में ऐश्वर्या ने मांग में सजाया सिन्दूर, दुनिया को दिया देश की संस्कृति और ताकत का संदेश

शक्कर छोड़ने के पहले जान लें वो 8 जरूरी बातें जो आपको पहले से पता होनी चाहिए

अगला लेख