sundarkand

अनुच्छेद 370 पर कविता : बधाई! 370 बार!!

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
लो! अब कश्मीर में भी नए दौर की गूंजेगी शहनाई। 
बधाई मोदीजी को, शाह को, सौ-सौ बार बधाई।।1।।
 
कश्मीर घाटी में विकास का सूर्योदय होने वाला है।
क्योंकि 370 को मोदी ने दे दिया देश निकाला है।।
 
अब तक जिसे निहित स्वार्थियों ने बड़े प्यार से पाला है।
उसको अब संकल्पवान सरकार ने कूड़ेदान में डाला है।।
 
आशाओं के दीप जले हैं, नई दिवाली आई है।
मोदी-शाह की दूरदृष्टि को सौ-सौ बार बधाई है।।2।।
 
जन्नत-सी धरती से एक अन्यायी कानून यों बेदखल हुआ। 
नई संभावनाएं लिए आगोश में कश्मीरी युवाओं का कल हुआ।।
 
अब घाटी को मिलेगा वह सब, जो देशभर में प्रचलित है। 
शिक्षा, स्वास्थ्य व उन्नत जीवन जिससे वह अब तक वंचित है।।
 
एक अबोध, शोषित प्रदेश में नई आशाएं जगाई हैं।
मोदी-शाह की समर्थ जोड़ी को सौ-सौ बार बधाई है।।3।।
 
अलगाववाद के पोषक सब अब स्थान पाएंगे जेलों में। 
आतंकियों के छुपे सहयोगी भी हारेंगे अपने खेलों में।।
 
भारत का मुकुटमणि कश्मीर पाएगा नई जीवनधारा। 
धारा 370 के कारण जो अब तक रहा सर्वहारा।।
 
मोदी-शाह की युति ने इसरो-सी रॉकेटी सफलता पाई है। 
बधाई उन्हें जन-जन के मन से, अभिनंदनीय बधाई है।।4।।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख