Hanuman Chalisa

कविता : मानवता

सुशील कुमार शर्मा
मानवता अपना ले बंदे,
मिट जाएंगे सारे फंदे।
 
प्रभु ने तुझको जनम दिया है,
तुझ पर ये उपकार किया है।
जिसने मानवता अपनाई,
उसने जीवन का उद्धार किया है।
 
छोड़ के सारे गोरखधंधे,
मानवता अपना ले बंदे,
मिट जाएंगे सारे फंदे।
 
मानवता है एक सवेरा,
न कुछ तेरा, न कुछ मेरा।
सब धर्मों से ऊंचा देखो,
दीन-दु:खी के मन का फेरा।
 
सेवा के लटका के फुंदे,
मानवता अपना ले बंदे,
मिट जाएंगे सारे फंदे।
 
मानवता है प्रभु का दर्शन,
दीन-दु:खी का करके अर्चन।
जीवन को तू सद्गति दे दे,
मानवता का कर पूर्ण समर्पण।
 
त्याग विचार ये सारे गंदे,
मानवता अपना ले बंदे,
मिट जाएंगे सारे फंदे।
 
सब धर्मों की सीख यही है,
जीवन की बस रीत यही है।
मानवता में बस जा मानुष,
हार नहीं है, जीत यही है।
 
बंद करो सब काले धंधे,
मानवता अपना ले बंदे,
मिट जाएंगे सारे फंदे।
 
चारों ओर है घुप्प अंधेरा,
कलुषित मन के कुत्सित 'डेरा'।
अब मानवता को कौन बचाए,
लाकर नूतन नया सवेरा।
 
कलुष विचार को करके मंदे,
मानवता अपना ले बंदे,
मिट जाएंगे सारे फंदे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

Inspirational Yoga Poem: स्वास्थ्य लाभ पर बेहतरीन हिन्दी कविता: योग जीवन का अमृत

International Picnic Day 2026: पिकनिक दिवस का महत्व: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन?

अगला लेख