Dharma Sangrah

हिन्दी कविता : प्रणाम विषधरों...

सुशील कुमार शर्मा
मैं सभी विषधरों को प्रणाम करता हूं
उन सभी सांप-सपोलों को नमन है
जिनके अस्तित्व को कभी
मेरे व्यवहार से चोट पहुंची हो।
 
आप सभी विषधर दिखने
में बहुत मासूम दिखते हो
इंसानी चेहरा लिए आप 
सभी देवदूत जैसे लगते हो।
 
कोई लकदक सफेद कुर्ता पहने है
कोई तिलक चंदन लगाए है
कोई जालीदार टोपी पहने है
कोई समाजसेवी के वेश में है।
 
कोई सरकारी नौकरी
का नकाब लगाए है
कोई सफल व्यापारी है।
 
कोई काला लबादा ओढ़े
न्याय को बचा रहा है
कोई शिक्षा के मंदिर में बैठा है।
 
इन विभिन्न स्वरूपों में आप
सभी विषधर समय-समय
पर अपने असली रूप में आकर
हम सभी को 'कृतार्थ' करते हैं।
 
हमें याद दिलाते हैं कि हर तरफ
सिर्फ आप जैसे विषधरों का ही
निष्कंटक साम्राज्य व्याप्त है।
 
जब तक आपके स्वार्थ 
सिद्ध होते हैं तब तक आप 
विभिन्न रूपों में शांति से 
जनता की सेवा करते रहते हैं।
 
जैसे ही किसी ने आपके रास्ते की
रुकावट बनने की कोशिश की
वैसे ही आप अपने 
सहस्र फनों से उसको 
तहस-नहस कर पुन:
विभिन्न रूपों में समाजसेवक
का साधु रूप धारण कर लेते हैं।
 
आपके सपोले चमचों के रूप में
आपका आतंक चारों ओर 
प्रतिष्ठित करने में व्यस्त रहते हैं।
 
आज नागपंचमी के दिन मैं
आपको नमन करता हूं
मुझसे जाने-अनजाने में 
कोई गलती हो गई हो तो आप उसे
सहज में लेकर भूल जाएं।
 
मैं आपके आतंक को फैलाने में
आपकी भरपूर सहायता करूंगा
आखिर मैं भी आपकी
तरह विषधर में परिवर्तित होता मनुष्य हूं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

कहानी: प्रेम सम्मान

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

सभी देखें

नवीनतम

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

अगला लेख