Hanuman Chalisa

हिंदी कविता: हरि‍याली की डोर

Webdunia
रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (15:18 IST)
विवेक हिरदे,

हरियाली की डोर को थामे रखो मनमीत
धरा से उड़ा हरा रंग तो खो जाएंगे मधुरगीत।

अभी रोक लें व्‍यर्थ जल को मिल हम और तुम
कल की नस्‍लें न तोड़ दें मरुभूमि में दम।

पौधारोपण सब करें, न सहेज रखें उन्‍हें कोय
जो सहेजे बोए पौधों को, तो सूखा काहे होए।

प्रगति के नाम पर, देखो राजा करे विकास
वृक्षों की बलि दे-देकर जीवन का होता नाश।

सीमेंट की धूसरि‍त सड़कों से राह भुला है जल
घर घर इंटरलॉकिंग से माटी हुई निर्बल।

लुप्‍त हुए गीली माटी पर दौड़ते नन्‍हें पांव
लंबे चौड़े मॉलों ने छीनी नीम की छांव।

खो गए देखो गांव-शहर से बैठक और चौपाल
अहातों में बेसुध हैं लोग, पीकर मदि‍रा लाल।

बूंदे सोचें बादल में, कहां मैं बरसूं आज
कटे झाड़ हैं, गले हाड़ हैं, आवे मोहे लाज।

जल बि‍न जीवन आग है, रोके इसे हरियाली
वृक्ष जीवन का राग है, धरती की है लाली।

अहिल्‍या नगरी प्राण है, राज्‍य की पहचान
हरित प्रदेश कर के इसमें मित्रों, फूंक दो इसमें जान।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

अगला लेख