Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : चुनावी रंगमंच से

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
कितने संदेश दे गया उनका वह रोड शो बनारस का।
तोड़ गया सारी सीमाएं, श्रद्धा-उफान जन-मानस का।।
प्रतिद्वंद्वियों को दिन में भी सूरज न दिखे तो किसका दोष।
पुष्पवृष्टि में बरसा अनंत जन-मन का आशीर्वादी जोश।।
और जयकारों में गुंजित था अभिनंदन उनके साहस का।।1।।
 
हर चैनल इंटरव्यू लेकर महिमा गा रहा मोदी की।
उनको ही अधिक समय देकर लहर बना रहा मोदी की।।
सारे गठबंधी सिर पीट रहे, गालियां दे रहे, खीझ रहे,
सट्टा बाजार भी धमाकेदार वापसी बता रहा मोदी की।।2।।
 
धारणा बनी कि उनका दक्षिण को पलायन हुआ पराजय की शंका में।
मोदी का कर सके सामना ऐसा साहस है कहां प्रियंका में।
केरल में अब उग्रवादियों की पीठ थपाना होगा कठिन,
सांप्रदायिक दर्दनाक हादसा हुआ जो हाल में लंका में।।3।।

 
वे कहते थे मैं बोलूंगा तो आ जाएगा भूचाल।
मोदी की साख का ग्राफ पहुंच जाएगा पाताल।।
राफेल डील पर भी चीख-चिल्लाहट कर पाई न कमाल।।
अब मोदी की वापसी के लिए उन्हें ही जिम्मेदार बता रहे केजरीवाल।।4।।
 
इस बार चुनावी जुमलों ने औचित्य की हर सीमा को तोड़ दिया।
भारतीय संस्कृति की सहिष्णु आत्मा को भीतर तक झंझोड़ दिया।।
लानत है उन इतराते, अल्पबुद्धि, कथित नेताओं पर जो
युवा मतदाताओं के सामने मर्यादाओं को, एक घातक दिशा में मोड़ दिया।। 5।।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

अगला लेख