Hanuman Chalisa

राम नवमी विशेष कविता : राम तुम्हें आना होगा

प्रीति दुबे
जग पर बरसी विपदा से
हम सबको बचाना होगा 
प्राणों के रक्षक बन राघव
संजीवन बूटी लाना होगा
इस महासंग्राम विजय पथ पे
रावण के संहारक राम
सबको जीत दिलाना होगा
हे राम !तुम्हें अब आना होगा
 
तुम तब भी तो आये थे राम 
व्यथित हुआ जब जगसन्मान
बहते हैं नयन बनो अभिराम
फिर उठाओ अब तीर कमान 
दैत्य कोरोना का हो संधान
हे मर्यादा पुरशोत्तम राम
मन में विश्वास जगाना होगा
हे राम !तुम्हें अब आना होगा
 
हे राम करो अब आत्मत्राण
धरो राम जन जन का ध्यान
रख लो इस जगती का मान
आरोग्य रहें सब दो वरदान
हे रघुवर !शबरी के राम!
बेरों का मोल चुकाना होगा 
हे राम! तुम्हें अब आना होगा
 
काल के विदारक बनकर 
देह मनुज की धारण करकर 
सबके मन की शक्ति बनकर
दीवाली से दीपों  में सजकर
हे कौशल्या के नंदन राम!
हर माँ की गोद बचाना होगा
हे राम तुम्हें अब आना होगा
 
माना घोर यहाँ कलियुग है 
पर आना तुमको हर युग है
इस युग में भी कई रावण है 
रक्तबीज से खल-दानव हैं 
हे हनुमत के आराध्य राम ..
पवन वेग से आना होगा
हे राम तुम्हें अब आना होगा 
 
हे राम !! हे राम!!! हे राम!!!
है शपथ तुम्हें  माँ सीता की 
सुग्रीव मित्र की वनिता की 
उस प्रस्तर देह अहिल्या को 
पारस  करने आना होगा 
इस जग की लाज बचाना होगा
हे राम तुम्हें अब आना होगा
 
रीत सिखाकर मानवता की
हर हिय प्रीत जगाना होगा
भक्तों के हे रक्षक राम!
हे राम तुम्हें अब आना होगा 
बिन देरी अब आना होगा
राम तुम्हें ही आना होगा
राम तुम्हें अब आना होगा...
 
राम ही रक्षा करेंगे ।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

कविता- तू ना हो तो...

अगला लेख