हिन्दी कविता : सृष्टि का आरंभ

सुशील कुमार शर्मा
साहित्य का है प्रारंभ
काल परिवर्तित होते रहे
शब्द परिवर्तित होते रहे
विचार तरल होते गए
भाव मन में सोते गए।
 
गूढ़ से मूढ़ लेखन हुआ
प्रेम से दूर अंकन हुआ
विषयों में विषमता बढ़ी
कथ्य की क्षमता बढ़ी
छंद क्षमता छिन गई
मन विषमता रम गई।
 
गद्य बोझिल हो गया
पद्य धूमिल हो गया
कहां है 'देवी' की माया
कहां है पंत की ग्राम्या।
 
न अब कामायनी मिलेगी
न गबन-गोदान खिलेंगी
न सतपुड़ा के घने जंगल
न जिंदगी के अब है मंगल।
 
अब तो हॉफ गर्लफ्रेंड है
व्हॉट्स एप से करते सेंड हैं
दस रचनाएं एक दिन में लिखते हैं
न वर्तनी, न मात्रा का ध्यान रखते हैं।
 
साहित्य में न अब सरोकार दिखते हैं
सब अपनी भड़ास लिखते हैं
साहित्य सम्मानों की होड़ लगती है
कविता हर मंच पर सजती है।
 
चुटकुले चुगली चबाली
कविता है साहित्य से खाली
कभी तराजू में तौलोगे उस जमाने को
पासंग में भी न पाओगे इस शब्दखाने को।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

क्यों फ्लाइट से ऑफिस जाती है ये महिला, रोज 600 किमी सफर तय कर बनीं वर्क और लाइफ बैलेंस की अनोखी मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

क्या शादियों में तेज डीजे के साउंड से आ रहे हैं अटैक? जानिए डीजे की आवाज और हार्ट अटैक में क्या है सम्बन्ध

जानिए अल्कोहल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स की सच्चाई, कितने हैं आपकी त्वचा के लिए सेफ

दवा खिलाने के बाद बच्चा कर दे अगर उल्टी, तो क्या दोबारा दवा देना है सही

इन फलों के छिलकों को फेंकने के बजाए बनाएं शानदार हेअर टॉनिक, बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी

बच्चे कर रहे हैं एग्जाम की तैयारी तो मेमोरी बढ़ाने के लिए खिलाएं ये सुपर फूड

अगला लेख
More