dharma sangrah
✕

कश्मीर पर कविता : घाटी फिर से हर्षाएगी, 'डल' का दर्पण फिर चमकेगा

Webdunia
इंदु पाराशर 
 
इतने सालों से भारत मां,
अपने ही घर में घुटती थीं।
उसकी ही तो संतानें थीं, 
जो दो हिस्सों में बंटती थीं।
 
जैसे पाया मैंने शासन ,
मेरा भाई भी मंत्री हो। 
भारत मां का कुछ भी होवे,
फिर देश भले परतंत्री हो।
 
 कुछ इसी सोच को अपनाकर, 
वह 'सुर्ख गुलाब'  मचल बैठा। 
निज स्वार्थ पूर्ति की कोशिश में,
दामन में आग लगा बैठा ।
 
यह आग तभी से सुलग रही,
लपटें जब तब झुलसाती थीं । 
भारत माता के मस्तक पर ,
फिर-फिर कालिख मंडराती थी। 
 
कहने को तो कह जाते थे, 
एकता सूत्र में बंधा देश। 
पर दो झंडे, संविधान अलग ,
कैसे रहता सम्मान शेष।
 
भारत मां के दो सिंहों ने ,
फिर से नूतन इतिहास लिखा। 
एकता देश की तोड़ रही ,
उस धारा का ही नाश किया।
 
सारा भारत आल्हादित है ,
हर ओर खुशी का ज्वार उठा। 
ढप,ढोल, नगाड़े बजते हैं, 
उत्साह चरम पर पहुंच रहा।
 
अब भी स्वार्थ की ओट बैठ, 
कुछ विषधर घात लगाए हैं।
लेकिन उनके विषदंतों से ,
यह सिंह कहां घबराए हैं।
 
सावन का सोमवार पहला, 
ले चंद्रयान को आया था। 
दूजे ने न्याय दिलाने को,
काला कानून( तीन तलाक) हटाया था।
 
यह तीजा सोमवार आया,
हमने अपनी जन्नत पाई।
भारत मां आज निहाल हुई ,
केसर की क्यारी मुस्काई।
 
घाटी फिर से हर्षाएगी ,
'डल' का दर्पण फिर चमकेगा ।
यह 5 अगस्त अमर होगा।
भारत का मस्तक दमकेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख