Dharma Sangrah

यों ही लुटता रहेगा देश यह...

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
हम तो पूर्ण लगन, उत्साह, समर्पण से 
विकास का परचम लहराएंगे। 
पर ये माल्या-नीरव देश को 
नीचे से कुतर कर खा जाएंगे।।
 
फिर जब तक हम सख्त कार्यवाही के 
उहापोह में पड़े होंगे। 
ये कानूनी दरारों से निकल, 
कहीं दूर जा खड़े होंगे।।
 
हम खीझेंगे, परेशान होंगे 
मन मसोसते रह जाएंगे। 
पर इस शिथिल कानूनी व्यवस्था में 
इनका कुछ भी न बिगाड़ पाएंगे।।
 
सुनी है हमने अंडरवर्ल्ड के कारनामों की 
सनसनीखेज कहानियां। 
पर देश को क्या इतना झकझोर पाईं
उनकी काली कारगुजारियां।।
 
ये तो सूरज के उजाले में कार्यरत 
निर्लज्ज/ निर्भीक सफेदपोश लुटेरे हैं। 
जिनके आलीशान मल्टियों में 
या गार्डेड बंगलों में डेरे हैं।।
 
कितने बेशर्म, बेधड़क, ढीठ, निडर 
हैं इनके ये कारनामे। 
जाने प्रशासन व राजनीति में कितने 
काले हाथ हैं इनकी जूतियां थामे।।
 
हमारी तो नियति है बेबस देखते रहना,
और अकेले में रो लेना। 
बहानों, समझाइशों को अवाक सुनते रहना,
और, अगले किसी हादसे के लिए 
फिर से तैयार हो लेना।।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

Shivaji Jayanti Massages: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भेजें ये 10 प्रेरणादायक शुभकामना संदेश

जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

राहुल गांधी में बदलाव की संभावना नहीं

अगला लेख