Hanuman Chalisa
✕

सावन गीत: श्रावण की बूंदें हैं पावन

सुशील कुमार शर्मा
मंगलवार, 29 जुलाई 2025 (16:53 IST)
श्रावण की बूंदें हैं पावन, हरियाली मन भाए।
मन मंदिर में भक्ति जगे नित, शिव का नाम सुहाए।।
 
मेघों की वाणी मधुरिम है, कजरारे नभ छाए।
सावन सजा फुहारों में अब, तन-मन भीगें जाए।।
गौरी करें अर्चना शिव की, जपें निरंतर भोले।
बेल पत्र अर्पित कर-कर के, शिव चरणों को धोले।।
 
जन मानस भक्ति में डूबा, शिव का रंग चढ़ाए।
श्रावण की बूँदें हैं पावन, हरियाली मन भाए।।
 
कांवड़िए गाते हर-हर बम, पथ में नर्तन करते।
गंगाजल अभिषेक करें सब, भोले झोली भरते।।
व्रत उपवास करें सब नारी, मंगल रूप सजाए।
श्रद्धा, संयम, संकल्पों का, अनुपम रंग चढ़ाए।।
 
जीवन के नव अनुबंधों में, मन के रंग रँगाए।
श्रावण की बूँदें हैं पावन, हरियाली मन भाए।।
 
वन, उपवन सब हरे-भरे हैं, जीवन रस बरसाए।
धरती मां की गोद सजी अब, नवल रंग मुस्काए।।
भक्ति, प्रकृति, प्रेम का संगम, आशा नई जगाए।
सजता सावन, संवरे तन मन, गौरी मन शरमाए।
 
त्योहारों का पावन मौसम, मन में भक्ति जगाए।
श्रावण की बूंदें हैं पावन, हरियाली मन भाए।।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है।)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख