हिन्दी कविता : लानत है राष्ट्रविरोधी धंधों पर

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
यह सर्दी बरपा रही है कैसा कहर।
आलम को गिरफ्त में लिए है शीतलहर।
ठिठुरन के आगोश में हर बस्ती, गांव, शहर।
पारा और भी गिर-गिर जाता है शामो-सहर।।1।।
 
सूरज भी लुका-लुका है भरी दोपहर।
कम पड़ने लगे हैं सभी शालो-स्वेटर।।
पक्षी, पेड़, जीव सब सहमे-सहमे,
घनी बर्फबारियां हैं उधर पहाड़ों पर।।2।।
 
कश्मीर घाटी अब मुक्त है आतंकी ताप से,
शांति/ सुकून की ठंडक फैल रही है उधर।
पर रचनात्मक सुधारों पर अंधा विरोध यहां,
फैला रहा है दूषित राजनीति का कुहासा जमकर।।3।।

 
शीत की इस ठंडक में अंधविरोध की आग।
बंदूक है नासमझ लोगों के कंधों पर।।
ओ! कुटिल राजनीति वालों! लानत है,
तुम्हारे इन राष्ट्रविरोधी धंधों पर।।4।।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सेहत के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं जामुन, जानें 10 फायदे

बारिश के मौसम में ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, जानें ये 7 टिप्स

बारिश में ऐसे करें फल और सब्जियों की सफाई, जानें ये 10 उपाय

पैरों में खुजली और इन्फेक्शन से हैं परेशान तो आजमाएं ये 7 घरेलू उपाय

बारिश में अब नहीं होगा डेंगू मलेरिया का खतरा, मच्छर भगाने के 10 उपाय जानें

सभी देखें

नवीनतम

Yug purush ashram: इंदौर में बेरहमी के इस नए कारनामे से तो ईश्‍वर भी रो दिया होगा

पूजा अहिरवार ने अपने 30वें जन्मदिन पर पद्मश्री जनक दीदी से प्रेरित होकर 130 पौधे लगाए

प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को के बाद ऑस्ट्रिया जाएंगे

सिर्फ 2 सेकंड में करें सड़े अंडे की पहचान, जानें ये आसान ट्रिक्स

अ(A) से शुरू होने वाले ये सुंदर नाम हैं आपके बेटे के नामकरण के लिए बहुत ही कल्याणकारी

अगला लेख
More