sawan somwar

नई कविता - इंद्रधनुष

Webdunia
देवेन्द्र सोनी
 
क्या है इंद्रधनुष ?
रंगों के मेल-मिलाप से बना 
एक खूबसूरत एहसास 
प्रकृति प्रदत्त मनभावन नजारा 
 
जो भाता भी सबको है, और
हर्षाता भी सबको है 
देता भी है, गहरा सबक
 
छुपा है प्रकृति प्रदत्त हर 
जीव-निर्जीव में आनंद ही आंनद
जरूरत है सिर्फ समझने की और
मेल-मिलाप के उसके 
अद्भुत गुण से तादाम्य बैठाने की
 
इतना-सा ही फंडा है 
जीवन में भी उतारने का इंद्रधनुष 
 
संजोए हम - प्रकृति और परिवार में
भावनाओं के विविध रंग 
 
देखें फिर, 
प्रफुल्लित मन से वह इंद्रधनुष 
जो बिखेर देगा -
हर्षाई खुशियां हमारे आसपास
होंगी जो इतनी मनभावन
खिल उठेगा जिससे रोम-रोम
हमारा भी और परिवार का भी 
 
तो आइए, बनाएं हम सब 
ऐसा भी एक इंद्रधनुष 
ऐसा ही एक इंद्रधनुष 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख