Hanuman Chalisa

कायनात सारी मिल जाएगी, एक पहल तो करनी होगी

Webdunia
-सीए सुनील गोयल
 
समझना होगा, दुनिया की चाल को,
बदलना होगा, खुद से अपने हालात को।
ठोकर खाकर ही इंसान संभलता है,
ठोकर समझकर ही, भूलना होगा हर हार को,
कायनात सारी मिल जाएगी।
 
डरों को दबाना होगा, हौसला दिखाना होगा, 
चाहिए तुम्हें सब, तो तुम्हें खुद को ही हराना होगा।
तोड़नी होगी हर जंजीर, जो रोके तुम्हें बढ़ने से,
सपना पाना है तो, पहले खुद को सपना दिखाना होगा,
कायनात सारी मिल जाएगी। 
 
इंसान वो आग है, जो ठान ले, तो बढ़े चले,
सभी कठिनाइयों को पार कर, तुम्हें ये दिखलाना होगा। 
खुद की बेड़ियां हो तुम खुद, खोल दो इन्हें आज, 
बस, एक कदम हिम्मत करो, फिर ये जमाना तुम्हारा होगा, 
कायनात सारी मिल जाएगी। 
 
आज वादा करो खुद से, अब नहीं डरोगे,
बहुत तुमने सह लिया, अब नहीं सहोगे।
जो ठाना है दिल में, वो अब करना जरूरी है,
बस, एक शुरुआत जरूरी है,
कायनात सारी मिल जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Gas-free vegetarian dishes: LPG गैस के बिना बनने वाले 20 शाकाहारी व्यंजन

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

यदि खत्म हो गई है गैस तो परेशान न हो, बिना LPG के जल्दी से बनाएं ये 5 आसान डिश

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

महायुद्ध पर कविता: सुलग रहा संसार है

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

Ganesh Shankar Vidyarthi Day: गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस: एक श्रद्धांजलि और प्रेरणा

सृष्टि का आनंद बनाम आनंद की सृष्टि!

अगला लेख