Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : सृष्टि

सुशील कुमार शर्मा
बिग बैंग विस्फोट संग, 
जन्मी सृष्टि महान। 
इसके पहले कौन था, 
नहीं किसी को ज्ञान। 
 
पहले दिन सूरज बना, 
दूजे दिन आकाश। 
तीजे दिन पानी बना,
चौथे पृथ्वी वास। 
 
पंचम दिन पक्षी बने, 
छठवें दिन इंसान। 
सप्तम दिन विश्राम का, 
यही है सृष्टि ज्ञान।
 
नाद से युक्त महत है, 
महत बना आकाश। 
गगन से वायु बन गई, 
इस क्रम हुआ विकास।
 
मारुत से उपजी अनल,
अनल से जन्मा नीर। 
जल से उपजी है धरा, 
फिर जीवन फिर क्षीर। 
 
चेतन आत्मा द्रव्य है,
विभु व्यापक आधार। 
अमित सृष्टि का अंग है, 
नित्य आत्मविचार। 
 
सब जड़ चेतन आत्म है, 
कर इन्द्रिय संयोग।
कायनात को ये रचे, 
परमात्मा का योग। 
 
'अणिका' का अनुभव करो, 
नश्वरता का ज्ञान। 
व्यक्ति मोह से मुक्त हो, 
बुद्ध प्रकृति संज्ञान।
 
ब्रह्म और ब्रह्मांड हैं, 
सृष्टि के आधार। 
समय काल से हैं परे, 
आत्मा, ब्रह्म, विचार।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन परिचय और 10 उल्लेखनीय कार्य

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर 10 लाइन में भाषण

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

Ambedkar Jayanti Speech 2026: अंबेडकर जयंती पर भाषण कैसे दें?

Jallianwala Bagh Day: जलियांवाला बाग दिवस पर जानिए इस घटना की 5 खास बातें

अगला लेख