Hanuman Chalisa

हिन्दी कविता : तुम ऐसी तो न थीं...

सुशील कुमार शर्मा
कविता तुम ऐसी तो न थीं
उत्ताल तरंगित तुम्हारी हंसी
लगता था जैसे झरना
निर्झर निर्भय बहता हो।
 
शब्दों के संप्रेषण इतने
कुंद तो न थे स्थिर सतही
तुम्हारे शब्द फिजाओं में तैरकर
सीधे हृदय में अंकित होते थे।
 
तुम पास होती थी तो गुलाब की खुशबू तैरती थी वातावरण में
अचानक सब शून्य कैसे हो गया
क्यों मूक-बधिर-सी तुम एकाकी हो
क्यों मन से भाव झरना बंद हो गए।
 
क्यों स्थिर किंकर्तव्यविमूढ़-सी
तुम बहती रहती हो
कविता और नदी कभी अपना स्वभाव नहीं बदलती
नदी बहती है कल-कल सबके लिए।
 
कविता स्वच्छंद विचरती है सबके मन में
उल्लसित भाव लिए सबको खुश करती
कविता तुम मूक मत बनो
कुछ कहो, कुछ सुनो।
 
उतरो सबके दिलों में निर्मल जल धार बन
मत बदलो अपने स्वभाव को
कविता तुम ऐसी तो न थी।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

Good Friday: गुड फ्राइडे से जुड़ी 6 खास परंपराएं जानिए

ईरान-US युद्ध और खाद का आसन्न संकट, रूस और चीन के फैसले ने बढ़ाई चिंता

श्री हनुमंत स्तवन: अतुल्य शक्ति

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

अगला लेख