Dharma Sangrah

शनिदेव पर हिन्दी दोहे

सुशील कुमार शर्मा
मंगलवार, 27 मई 2025 (16:59 IST)
शनि जयंती पुण्य दिन, साधक करें विचार,
कर्म सुधारो स्वयं के, हो भव सागर पार।
 
न्याय संग शनि देवता, पावन इनका नाम  
कर्मों से ये न्याय दें, इनका अद्भुत काम।
 
नीलवर्ण, मस्तक तिलक, कर में दण्ड सवार,
दोषी को दे दंड वह, सच्चे को उपहार।
 
कर्म वही जो शुभ लगे, मन हो निर्मल नीर
कृपा बरसती शनि शुभम, मिटे हृदय की पीर।
 
रवि सुत शनि छवि गूढ़ है, इनका भेद अजान
सत्य पथिक के साथ में, रहते शनि भगवान।
 
तैल, उड़द के संग में, दीप जले दरबार।
शनि प्रसन्न हों प्रेम से, काटें दुःख अपार।
 
भक्ति बिना ना पार हों, शनि दशा के द्वार।
सच्चे मन पाते सदा, मंगल शुभ उपहार।
 
रोग शोक संताप सब, मिटें शनि के द्वार
दीन-दुखी सब मुक्त हों, मिलती बुद्धि अपार।
 
नीच कर्म से दूर हो, रखते दूर अधर्म
शनि कृपा उन पर रहे, रखें सत्य का मर्म।
 
शनि जयंती पर करो, देव शनि का ध्यान।
जो बोओगे फल मिले, शनि न्याय आधान।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

जमाने का सबसे बड़ा रोग!

मिसाल है माननीयों की दूरदर्शिता

सपने में घर के चौखट से बातचीत

Holi n Bhang: होली पर चढ़ा भांग का नशा कैसे उतारें, पढ़ें 10 लाभकारी टिप्स

Dhulandi 2026: धुलेंडी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए खास बातें

अगला लेख