Hanuman Chalisa

देवी गीत : तुम्हारे दर्शन को

Webdunia
प्रो. सी.बी. श्रीवास्तव "विदग्ध"

पावन नवरात्री की बेला, उमड़ी है माँ भीड़,  तुम्हारे दर्शन को 
मां सबकी तुम एक सहारा , पाने को आशीष तुम्हारा 
आये चल के बड़ी दूर से , तुम्हें चढ़ाने नीर, तुम्हारे दर्शन को 
 
तुम्हें ज्ञात हर मन की भाषा , आये हम भी ले अभिलाषा 
छू के चरण शाँति पाने माँ , मन है बहुत अधीर , तुम्हारे दर्शन को
 
भाव सुमन रंगीन सजाये , पूजा की थाली ले आये 
माला , श्रीफल , और भौग में , फल मेवा औ खीर , तुम्हारे दर्शन को 
 
मन की कहने , मन की पाने , आशा की नई ज्योति जगाने 
तपते जीवन पथ पर चलते , मन में है एक पीर , तुम्हारे दर्शन को 
 
मां भू मंडल की तुम स्वामी , घट घट की हो अंतर्यामी 
देकर आशीर्वाद , कृपाकर , लिख दो नई तकदीर , तुम्हारे दर्शन को

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

अगला लेख