Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कविता : पर्व आजादी का

Advertiesment
Freedom poem hindi
आ गया पर्व आजादी का,
एकजुट ध्वज बनाने लगे।
 
शान इसकी रहेगी सदा,
हाथ दुश्मन न जाने लगे।
 
भूल जाए न हम बात यह,
दाम कितने चुकाने लगे।
 
नेहरू, बोस, गांधी सभी,
पाठ नैतिक पढ़ाने लगे।
 
साल में एक दिन याद कर, 
मान उनको दिलाने लगे।
 
खा मिठाई मना ले खुशी,
खास अपने बुलाने लगे।
 
अनगिनत जान दी इसलिए 
कद्र उसकी कराने लगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चंद्रकांत देवताले : मुश्किल है उनकी तरह सरल-तरल होना