Hanuman Chalisa

ध्यान पर दोहे: भटके पथ से लौटकर, मन पाए विश्राम

सुशील कुमार शर्मा
मंगलवार, 16 जून 2026 (10:35 IST)
मन चंचल घोड़े सदिश, खींचे ध्यान लगाम।
भटके पथ से लौटकर, मन पाए विश्राम।।
 
शब्द भाव जब सब थमें, भीतर बहे प्रकाश।
ध्यान वही क्षण मौन का, आत्म बने आकाश।।
 
श्वासों की सरिता बहे, लय हो जाती मंद।
ध्यान जगा दे अंतरा, जैसे जागे छंद।।
 
जग के कोलाहल तले, दबता हृदय विधान।
ध्यान सुनाता मौन में, जीवन अंतर्गान।।
 
लोभ मोह की धूल को, धोता निर्मल ध्यान।
अंतर का दर्पण बने, उज्ज्वल हो पहचान।।
 
द्वेष घृणा मन जब रहे, क्रोधित हृदय अशांत।
ध्यान प्रकाशित मंत्र है, दूर करे सब भ्रांत।।
 
ध्यान योग आयाम है, मन होता निष्काम।
ध्यान स्वयं से है मिलन, आत्मतत्त्व का धाम।।
 
क्षण भर की एकाग्रता, दे अनंत विस्तार।
ध्यान बूंद में खोज ले, सागर भर संसार।।
 
जिसके अंतर ध्यान है, मिटे सकल अभिमान।
ध्यान झुकाता है अहम, देता दिव्य विधान।।
 
नित अभ्यासित ध्यान से, निर्मल हो व्यवहार।
भीतर अंतर्मन जगे, बाहर नव संसार।।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

अगला लेख