Hanuman Chalisa

किसे कहें?

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
वे ले भागे बैंकों का धन। 
जब तक खबर लगी हमको। 
कितने ही कर चुके अतिक्रमण। 
जब तक खबर लगी हमको।। 
 
दुखी अबलाओं ने कर लिया आत्मदहन। 
जब तक खबर लगी हमको। 
व्यापमं से हुए अनगिन फर्जी एडमिशन। 
जब तक खबर लगी हमको।। 
 
बंट गए अपनों को पद्मश्री अलंकरण। 
जब तक खबर लगी हमको। 
पुत्र ने किया वित्तमंत्री की सत्ता का दोहन।
जब तक खबर लगी हमको।। 
 
त्रस्त किसानों के अनगिनत दुखदाई मरण। 
अन्दर तक घुस हो गए आतंकी आक्रमण।
जब तक खबर लगी हमको।। 
 
जाने ऐसी भोर कब आएगी। 
कि घटना के पहले हमें खबर लग जाएगी।। 
लगे हैं हजारों चौकीदार, ऑडिटर, इंस्पेक्टर,
विजीलेंस, जासूस या खुफिया एजेंट। 
अफसोस! न कोई रोक पाया ये काले कारनामे,
सीनाजोरियां, सफेदपोश डाके या कथित एक्सीडेंट।। 
 
सटीक है वह शेर
'यह माना तुम कि तग़ाफुल न करोगे लेकिन,
खाक़ हो जाएंगे हम तुम को ख़बर होने तक।।'
 
तग़ाफुल = विलम्ब, लापरवाही

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख