dharma sangrah

खूबसूरती पर कविता : सौंदर्य...

सुशील कुमार शर्मा
खूबसूरती क्या है
क्या सुंदर शरीर
क्या नीरज नयन
या संगमरमरी बाहें
या लरजते ओंठ
या फिर लतिका-सा रूप?
 
दार्शनिक नजर में खूबसूरती 
सिर्फ एक दृष्टिकोण है
कला पूर्णता को खूबसूरती कहती है
एक अंधे की खूबसूरती उसकी
मन की आंखों से देखना है
एक गूंगे की खूबसूरती 
उसके संकेतों में बोलने में है
एक बहरे की खूबसूरती
उसकी आंखों के इशारों में छिपी होती है
एक गरीब की खूबसूरती उसके
श्रम से कमाई रोटी में होती है।
 
औरत की खूबसूरती 
उसकी सहनशीलता में होती है
एक मर्द की खूबसूरती 
उसके पौरूष में छिपी होती है
एक बच्चे की खूबसूरती 
उसकी स्निग्ध हंसी में होती है
जीवन की खूबसूरती प्रेम में है
मृत्यु की खूबसूरती जीवन मे निहित है।
 
खूबसूरती के मानक और पैमाने
कितने भौतिक और वासनामय
सौंदर्य अस्तित्व में होता है
और अस्तित्व में विकृतियां हैं
इसलिए सौंदर्य की परिभाषा
सिर्फ देह के इर्द-गिर्द घूमती है
सत्य संघर्ष और सृजन 
से निकला सौंदर्य ही शाश्वत होता है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख