Biodata Maker

इस रिमझिम बारिश के लिए 10 latest shayari

Webdunia
barish par shayari
क्या इस बारिश के मौसम में आपका मन भी 'बरसो रे मेघा-मेघा पर' नाचने के लिए कर रहा है? कई लोगों को बारिश का मौसम बहुत पसंद होता है। चुबती जलती गर्मी के बाद रिम झिम बारिश और मिट्टी की सौंदी खुशबू किसे पसंद नहीं होती है। बारिश के मौसम में आपको अपना शहर और रोज़ का रास्ता भी बहुत हसीन लगने लगता है। साथ ही बारिश के मौसम में गरमा गर्म चाय और मैगी खाने का मज़ा भी अलग होता है। कई लोगों को बारिश के इन खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करना बहुत पसंद होता है। अगर आप भी इन लोगों में एक हैं तो हम आपके लिए बारिश से जुडी खूबसूरत शायरी लेकर आए हैं। इन शरियों के ज़रिए आप अपने बारिश  के पालों को और भी खूबसूरत तरीकों से ब्यान कर सकते हैं।
 
1. कुछ तो चाहत होगी इन बूंदों की, 
वरना कौन आसमान पर पहुंचकर ज़मीन को छूता है।
 
2. अजीब हैं तेरे जाने के बाद की बारिशें भी, 
बंद कमरों में भी हमारा तकिया भीगता हैं।


 
3. सुबह का मौसम बारिश का साथ है,
हवा ठंडी जिससे ताज़गी का एहसास हो, 
बना के रखिए चाय और पकौड़े,
बस हम आपके घर के थोड़े से पास हैं।
 
4. बारिश में भीगना, गुज़रे ज़माने की बात हो गई 
कपड़ो की कीमतें, मस्ती से कहीं ज़्यादा हो गई।
 
5. कोई रंग नहीं होता इस बारिश के पानी का,
मगर बरसते ही फिज़ा को रंगीन बना देता है।
 
6. ज़िन्दगी बारिश की तरह है, 
या तो इसमें भीग जाओ या छतरी का इंतज़ाम रखो।


 
7. बारिशों की भी अपनी कहानी है,
जैसे अश्कों के साथ बहता पानी है।
 
8. बारिश की रिमझिम तो है लेकिन सवान नहीं है, 
बच्चे तो है लेकिन बचपन नहीं है, 
क्यों बदल गया है ज़माने का ढंग यारों,
अपने तो है लेकिन अपनापन नहीं है।
 
9. कल तक उड़ती थी जो मुंह तक, आज पैरों से लिपट गई
चंद बूंदे क्या बरसी बरसात की, धुल की फितरत ही बदल गई।
 
10. फितरत तो कुछ यूं भी है इंसान की, 
बारिश खत्म हो जाए तो छतरी बोज लगती है।

ALSO READ: लफ्ज़ों की नरमी पे मत जाना कभी : नई ग़ज़ल

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

जब दिलेरी पर भारी पड़ी ममता

विकास से विद्या बनने की दर्दभरी दास्‍तां से वॉशिंगटन पोस्‍ट के शटडाउन की आहट तक, गांधी के आश्रम में सार्थक संवाद

Promise Day 2026: वादे कैसे करें और किन बातों से बचना जरूरी है

गुरु समर्थ रामदास नवमी कब है, क्यों मनाई जाती है?

वेलेंटाइन डे के बदलते मायने: 25 साल की शादी के बाद मन रहा अब 'बेलन टाइट डे'

अगला लेख