Hanuman Chalisa
✕

कवि‍ता: कोई अमृता साहिर पर नहीं मर मिटती...

रीमा दीवान चड्ढा
अमृता प्रीतम - जन्मदिवस पर 
-----------------------------------

मुहब्बतों की कितनी 
कहानियां.....
कितने अफसाने
कहता है ज़माना
कहीं कोई हीर थी
था कहीं कोई रांझा
थी एक राधा
था उसका कृष्ण कन्हैया
कोई सोहनी
कहीं कोई महिवाल
कहीं कोई लैला
कहीं कोई मजनूं
कहीं कोई अमृता
कहीं कोई साहिर
और
कहीं कोई इमरोज़......
सब इतिहास की तरह 
ज़माने के सामने हैं
पर
इस ज़माने के पास
मुहब्बत के 
ऐसे पाक रिश्ते कहां हैं?
रूह में रचने बसने वाले
वैसे ज़ज्बात आज कहां हैं ??
जान लुटाकर किसी से
मुहब्बत अब कोई नहीं करता
कोई अमृता साहिर पर नहीं 
मर मिटती....
कोई इमरोज़ अमृता पर
जान नहीं लुटाता....
मुहब्बत के मानी
बहुत बदल गये हैं दोस्तों 
इस सदी में कोई किसी से
इतनी पाक मुहब्बत
नहीं करता
नहीं करता
नहीं करता......

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख