Hanuman Chalisa

कोराना काल में ताल स्‍वरांजलि ने की कलाकारों की मदद

Webdunia
गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (15:20 IST)
कोरोना काल में देश दुनिया की कई तरह की कलाएं और कलाकार प्रभावित हुए हैं। यहां तक कि कलाकारों की रोजी-रोजी को लेकर भी सवाल खडे हो गए हैं, ऐसे में ऑनलाइन और वेबि‍नार आयोजन में काफी इजाफा हुआ है।

इसके साथ ही ऐसे कलाकारों की आर्थि‍क मदद की भी जरुरत है। इसी कड़ी में ताल स्वरांजलि संगीत संस्थान ने फेसबुक लाइव आयोजन किया और कलाकारों की मदद की एक छोटी सी कोशि‍श की है।

9 से 11 अगस्‍त 2020 तक हुए इस लोक सांस्‍कृतकि आयोजन में लोकगीतों पर आधारित "लोकरंग" कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ताल स्वरांजलि के इस विशेष अनूठी पहल के दौरान राजस्थान के लोक कलाकार रोशन खान व समूह जो कि राजस्थान के बाड़मेर क्षेत्र से  विशेषतः मांगणियार वर्ग से आते है जो कि अपना जीवनयापन मांगलिक व सांस्कृतिक आयोजनों में गाकर और वाद्य यंत्र बजाकर अपनी लोककला प्रस्तुत करते हैं।

हालांकि इस समय कोरोना काल और  लॉकडाउन के इस मुश्किल समय में जहां प्रत्येक प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों पर रोक है ऐसे में इन कलाकारों को काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ताल स्वरांजलि की इस अनूठी मुहिम (योग्य कलाकारों की आर्थिक सहायता) के अंतर्गत इन  कलावन्तों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

ताल स्वरांजलि संस्थान द्वारा आगे भी ऐसे कलाकारों की आर्थिक रूप से मदद की जाएगी जो इस मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं।

संस्थान के सचिव अनूप राजे पवार ने मुश्किल समय में लोगों से आगे आने की अपील की है। जिससे कला और कलाकार बचे रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख