Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रस्किन बांड की नई किताब में अलौकिक शक्तियों की कहानी

Advertiesment
ruskin bond
नई दिल्ली। भुुतहा कहानियों के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। वह यह है कि प्रसिद्ध कहानीकार रस्किन बांड की नई किताब अलौकिक शक्तियों की कहानियों का संग्रह है।

'व्हिस्पर इन द डार्क : ए बुक ऑफ स्पूक्स' असाधारण और डरावनी कहानियों का संग्रह है। इनमें बांड की कुछ सदाबहार कहानियां शामिल हैं, जबकि कुछ इस संग्रह के लिए उन्होंने खासतौर से लिखी हैं। इस किताब का प्रकाशन पफिन बुक्स ने किया है। किताब में पाठक जिमी और जिन नाम के दो किरदारों से रूबरू होंगे।
 
बांड ने कहा कि भुतहा घरों की कहानियां हर कोई सुनना पसंद करता है, यहां तक कि नास्तिक लोग भी भूतों की कहानियां सुनते हैं, भले ही वे इसकी सचाई पर सवाल भी उठाते हों। उनके मुताबिक पुराने डाक बंगलों और वन विभागों के विश्राम स्थलों को भुतहा माना जाता है।
 
इस किताब की एक कहानी का शीर्षक है- 'घोस्ट ऑफ ए पीपल ट्री।' इसमें भारत में रहने वाले विभिन्न तरह के भूतों के बारे में बताया गया है। बांड का मानना है कि भारत में ज्यादातर किस्म के भूत पीपल के पेड़ पर रहना पसंद करते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में विलक्षण योगदान के लिए ट्रंप ने हिन्दू समुदाय की प्रशंसा की




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi