Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
Sandeep Rashinkar Pictures
- संदीप राशिनकर
भारत रत्न सत्यजित रे की चर्चित बाल कहानियों की हाल ही में 'जादुई बाल कहानियां' नाम से एक पुस्तक प्रकाशित हुई है।
प्रभात प्रकाशन, दिल्ली से प्रकाशित 'जादुई बाल कहानियां' के लिए इंदौर के चित्रकार संदीप राशिनकर का चयन इस विशिष्ट कृति के चित्रांकन के लिए किया गया था। अपनी विशिष्ट रेखांकन शैली से देश भर में चर्चित लोकप्रिय चित्रकार संदीप ने इस विशिष्ट कृति के लिए अपनी अभिनव शैली में न सिर्फ कहानियों के लिए चित्र बनाए हैं, वरन् कृति के आवरण पर भी संदीप की एक आकर्षक चित्रकृति प्रकाशित हुई है।
उल्लेखनीय है कि नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की कोविड पर चर्चित कृति 'कोविड-19 सभ्यता का संकट और समाधान' में भी संदीप के चित्रों का प्रकाशन किया गया था।