Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

शायर आलोक श्रीवास्तव पर गज़ल चुराने का आरोप, रिटायर्ड प्रोफेसर अमीता परसुराम ने किया अपनी गज़ल होने का दावा!

हमें फॉलो करें alok shrivastava
, बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (17:10 IST)
आलोक श्रीवास्तव एक कवि और शायर होने के साथ पत्रकार भी हैं। उन पर किसी दूसरे की गज़ल चुरा लेने का आरोप लगा है। यह आरोप प्रख्यात गज़ल लेखिका और DU की रिटायर्ड प्रोफेसर अमीता परसुराम ने लगाया है। मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक अमीता ने अपनी गज़ल लगभग हूबहू चुरा लेने का संगीन आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा है कि उनकी गज़ल की धुन भी उड़ा ली गई।

बता दें कि अमीता परसुराम DU की रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। उनका आरोप है कि आलोक श्रीवास्तव ने न सिर्फ गजल लगभग हूबहू उड़ा दी बल्कि इसकी धुन भी चुरा ली है। बता दें कि इससे पहले भी कुछ नामचीन शायरों के कलाम चुराने का उन पर आरोप लग चुका है।
webdunia

क्‍या है दावा?
शायर आलोक श्रीवास्तव पर अमीता परसुराम की गज़ल चोरी करने का आरोप। अमीता परसुराम लिखती हैं –
नही है अपना खुदा मोअतबर तो क्या कीजे
दुआएं हो गईं सब बेअसर तो क्या कीजे

आलोक श्रीवास्तव लिखते हैं
वो मानता ही नहीं हमसफर तो क्या कीजे
हर एक दुआ है अगर बेअसर तो क्या कीजे

कौन हैं आलोक श्रीवास्‍तव?
आलोक श्रीवास्तव मध्य प्रदेश के शाजापुर के हैं। उनका जन्‍म 30 दिसंबर 1971 को हुआ था। आलोक शायर, गीतकार और पत्रकार हैं। अपनी कृतियों से वे चर्चा में रहते हैं और उनकी किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 दिसंबर - सरदार वल्लभ भाई पटेल पुण्यतिथि पर जानिए कहाँ है उनकी विशाल प्रतिमा