sundarkand

लेखि‍का डॉ गरिमा दुबे की कहानी ‘पर छवि कहां समाय’ को सम्‍मान

Webdunia
शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (12:36 IST)
अखिल भारतीय डॉक्टर कुमुद् टिक्कू कहानी प्रतियोगिता 2019 में शहर की साहित्यकार डॉ गरिमा संजय दुबे की कहानी "पर छवि कहां समाय" को देशभर से प्राप्त 115 कहानियों में प्रथम पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हुआ।

जिसके तहत सम्मान पत्र व 7000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है। खास बात है कि निर्णय प्रक्रिया में कहानियों पर लेखक का नाम नहीं होता है। एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत यह प्रतियोगिता संपन्न होती है।

हर वर्ष जयपुर में एक भव्य समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम 22 मार्च 2020 को जयपुर में आयोजित होना था, किंतु महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। अंततः एक ऑनलाइन सम्मान समारोह में यह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार व ज्ञानपीठ सम्मान से सम्मानित चित्रा मुद्गल थीं।

उन्होंने पुरस्कृत रचनाकारों को बधाई व शुभकामना प्रेषित की। कहानी "पर छवि कहां समाय" पर चर्चा करते हुए मनीष वैद्य ने इसे कला, कलाकार व सामाजिक सरोकार के संबंध की कहानी बताया, साथ ही इसके दार्शनिक पक्ष पर भी प्रकाश डाला, वहीं निर्णायक व वरिष्ठ साहित्यकार सुदेश बत्रा ने इसे अपने ढंग की ऐसी अनोखी कहानी बताया जो आपके जेहन में अटक जाती है और बहुत बड़े सवाल उठाते हुए बैचैन कर देती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष पवन सुराना ने की, विशिष्ट अतिथि अखिल शुक्ला थे व कार्यक्रम का संचालन निलिमा टिक्कू ने किया। इस कार्यक्रम में पूरे देश के कई विजेता साहित्यकार व समीक्षक शामिल हुए, इंदौर से ज्योति जैन,  डॉ दीपा मनीष व्यास, शिरीन भावसार, राज बोहरे, कोमल रामचंदानी आदि शामिल रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

अगला लेख