Hanuman Chalisa
✕

नहाने के बगैर,कौन से काम बंद हैं : हंसा देगी ठंड की यह फनी रचना

Webdunia
फ़ेसबुक और व्हाट्सएप्प ने सबको शायर बना दिया है 
लिहाज़ा मैंने भी आलू प्याज बेचने का धंधा छोड़कर शायरी का चोखा धंधा अपना लिया है 
और पेश कर रहा हूं ग़ालिब के अंदाज़ में एक हरी भरी विटामिन युक्त ग़ज़ल। 
अपना नाम भी कद्दू गोरखपुरी रख लिया है ताकि शेरों में विटामिन सिटामिन की कोई कमी न हो।
लीजिए गालिब की मशहूर ग़ज़ल दिल ही तो है का भुर्ता पेश है:)
 
आलू ही है,न मूली प्याज कोई इसे न खाएं क्यों, 
खाएंगे हम हज़ार बार,कोई हमें खिलाएं क्यों 
 
कददू हो या हो लौकियां, 
असल में दोनों एक हैं 
इनको अलग अलग यहां, कोई कभी पकाएं क्यों
 
आलू नहीं,मेथी नहीं,गोभी नहीं मटर नहीं 
इतनी खराब लाल मिर्च,
कोई मुझे खिलाएं क्यों 
 
कड़वे करेले जूस ने,रोगों को दूर कर दिया 
पीजिए कॉफ़ी वाफी क्यों,पीजिए चाय वाय क्यों
 
ग़ालिब नहाने के बगैर,कौन से काम बंद हैं 
फिर इतनी ठंड में भला ,कोई यहां नहाएं क्यों 
कद्दू गोरखपुरी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

3-4 साल तक क्यों काम से दूर रहीं रश्मि देसाई? एक्ट्रेस ने बताई असली वजह

'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर का बड़ा खुलासा, बताया क्यों ठुकराया था एकता कपूर के शो का ऑफर?

इमरान खान के समर्थन में उतरीं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव और सबा आजाद, FRRO के नोटिस पर बॉलीवुड में छिड़ी बहस

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की रोमांटिक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान, अनुराग बासु करेंगे निर्देशन

रामायण का दूसरा इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, रावण और भगवान राम के बीच महासंग्राम की झलक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख