Hanuman Chalisa

यह है आज का धमाकेदार चुटकुला : 15 गाय का चारा

Webdunia
कोरोनाकाल के लंबे लॉकडाउन के बाद जब स्कूल खुले तो सत्र की शुरुआत के पहले दिन, पहले ही पीरियड में जब शिक्षक अपना रजिस्टर लेकर कक्षा बारहवी में दाखिल हुए तो वहां फ़क़त एकमात्र छात्र को देखकर उनका ह्रदय अंदर ही अंदर गदगद हो गया परंतु अपनी कर्मठता दर्शाने के लिए उन्होंने अपनी भवों को तिरछा कर लिया और दो मिनट कक्षा में चहलकदमी करने के बाद उस छात्र से बोले, 32 बच्चे लिखे हैं इस रजिस्टर में और तुम कक्षा में अकेले हो। क्या पढ़ाऊं तुम अकेले को? तुम भी चले जाओ।"
 
जनाब जब बालक पहले ही दिन पढ़ने आया था तो कुछ तो विशेष होगा ही उसमें।
 
बालक तुरंत बोला, "सर, मेरे घर पर दूध का कारोबार होता है और 15 गायें हैं। अब आप एक पल के लिए फर्ज करो कि मैं सुबह उन पंद्रह गायों को चारा डालने जाता हूं और पाता हूं कि चौदह गाय वहां   नहीं हैं तो क्या उन चौदह गायों के कहीं जाने की वजह से मैं उस पंद्रहवीं गाय का उपवास करा दूं?"
 
शिक्षक को उस बालक का उदाहरण बहुत पसंद आया और उन्होंने अगले दो घंटे तक उस बालक को अपने ज्ञान की गंगा से पूरा  सराबोर कर दिया और कहा,"तुम्हारी गायों वाली तुलना मुझे बहुत पसंद आयी थी। कैसा लगा मैं और मेरा पढ़ाना?"
 
बालक अदभुत था इसलिए तुरंत बोला, "सर, आपका पढ़ाना मुझे पसंद आया लेकिन आप पसंद नहीं आये।"
 
शिक्षक ने तुरंत पूछा, "क्यों?"
 
बालक बोला, "चौदह गायों की गैरहाज़िरी में पंद्रह गायों का चारा एक गाय को नहीं डालना चाहिए था।
 
बड़े होकर उसी बालक ने, WhatsApp यूनिवर्सिटी की स्थापना की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

100 लड़कियों के बीच ऑडिशन दिया, फिर भी रिजेक्ट हो गई थीं अनुष्का शर्मा! बाद में उसी डायरेक्टर की फिल्म की बनीं स्टार

रश्मिका मंदाना बनीं भरोसेमंद स्टार, 4 फिल्मों से बनाया 3800 करोड़ का बॉक्स ऑफिस एम्पायर

जानें क्या है 'लगान' और सचिन तेंदुलकर का खास कनेक्शन, 25 साल बाद सामने आई दिलचस्प कहानी

'द पैराडाइज' से सामने आया राघव जुयाल का खतरनाक अवतार, विक्रम मलिक बनकर मचाएंगे तहलका

मेट गाला में शिरकत करने गईं रिया कपूर को लगा झटका, करोड़ों के ईयररिंग्स हुए चोरी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख