कौन बनेगा करोड़पति 12 : अमिताभ ने 25 लाख रुपए के लिए सोनू से पूछा यह सवाल, आप जानते हैं सही जवाब

Webdunia
बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (14:34 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन का आगाज हो चुका है। केबीसी इस बार एक अलग अंदाज में पेश किया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच, केबीसी 12 के दूसरे कंटेस्टेंट सोनू कुमार गुप्ता ने 12 लाख, 50 हजार रुपए जीतकर शो से क्विट कर लिया।

 
सोनू कुमार गुप्ता ने शानदार खेल दिखाया। वैसे तो सोनू केवल 10वीं क्लास तक ही पढ़े लिखे हैं लेकिन हॉट सीट पर बैठकर उन्होंने जैसा खेल दिखाया उसे देखने के बाद कोई नहीं कह सकता है कि वो सिर्फ 10वीं क्लास तक पढ़े हैं। सोनू कुमार गुप्ता का गेम महानायक अमिताभ बच्चन को भी खूब पसंद आ रहा था।
 
सोनू कुमार गुप्ता ने 13वें सवाल पर तब क्विट किया, जब उन्हें इसका जवाब मालूम था। ये सवाल सोनू से 25 लाख रुपए के लिए पूछा गया था। सोनू को इस सवाल का जवाब पता था, लेकिन वह इस पर श्योर नहीं थे। अगर उनका जवाब गलत हो जाता तो वह 3 लाख 20 हजार रुपये पर आ जाते।
 
सोनू के सामने 25 लाख के लिए जो सवाल आया था वो पी सुभाष चंद्र बोस पर था। बिग बी ने 25 लाख के लिए जो सवाल पूछा था वो ये था...
 
सवाल- पी सुभाष चंद्र बोस नाम के एक राजनेता किस राज्य के उप मुख्यमंत्री बनें?
इस सवाल के साथ चार ऑप्शन दिए गए-
A.आंध्र प्रदेश
B.पश्चिम बंगाल
C.तेलंगाना
D.कर्नाटक
 
जिसका सही जवाब था आंध्रप्रदेश। दरअसल पी सुभाष चंद्र बोस साल 2019 में हुए आंध्रप्रदेश के चुनाव में जीत के बाद वहां बने 5 उप मुख्यमंत्रियों में से एक बने थे। वो जगन रेड्डी के काफी करीबी माने जाते हैं।
 
सोनू कुमार गुप्ता के बारे में बात दें कि वह मूल रूप से यूपी के बलिया के हैं, लेकिन वह छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहते हैं। पेशे से सोनू एक सर्विस टेक्नीशियन हैं। शो में सोनू ने बताया कि उन्हें पानी की मशीन ठीक करने का काम बहुत पसंद है। ये सुनते ही ​अमिताभ बच्चन ने उन्हें 'जल पुरुष' नाम दिया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More