Daily Horoscope
✕

शादियों की यह रिसर्च मजेदार है: महिलाओं की skin 'सर्दी प्रूफ' होती है

Webdunia
1: हर बारात में सात आठ महिलाएं और कन्याएं खुले बाल रखती हैं, जिन्हें गर्दन टेढ़ी करके कभी आगे तो कभी पीछे करने का प्रयास करती है।दरअसल उन्हें पता ही नहीं होता कितने प्रतिश‍त बाल आगे और कितने प्रतिशत पीछे रखने है ?
 
2 : "ये देश है वीर जवानों का"इस गीत पर वही लोग नाचते हैं, जिन्हें नाचना नहीं आता या जिनसे जबरन नाचने की मनुहार की जाती है। अधिकांश नर्तक 45 की उमर के ऊपर होते हैं।
 
3 : घूमर डांस और पंखिड़ा महिलाओं में जन्मजात ही होता है इसे सिखाया नहीं जाता, सभी महिलाओं के स्टेप समान होते हैं।
 
4: महिलाओं की स्कीन 'सर्दी प्रूफ' होती है सन्दर्भ : बैकलेस, स्लीव लेस
 
5 : पटाखों की सबसे बड़ी लड़ी, लड़की के घर के बाहर ही फोड़ी जाती है।
 
6 : स्टेज पर भले ही हनी सिंह हो पर बारात गन्तव्य तक पहुंचने पर गाना राजेन्द्र कुमार ही गाएगा
 'बहारों फूल बरसाओ मेरा मेहबूब आया है' 
 
7: जो आदमी लगातार मुंह में पान गुटखा दबा रखे समझो वह 'फील गुड' में है मतलब उसने दारू पी रखी है।
 
8 : बहुत सी बारातों में दूल्हे का सबसे विश्वास पात्र दोस्त वही होता है, जिसके पास दारू वाले कमरे की चाबी हो। बारात के लास्ट में चलने वाली वैन का संचालन का ज़िम्मा भी उसे ही दिया जाता है और वो अपने लिये तीन चार बोतल पहले ही 'अंटी' में रख लेता है।
 
9. दूल्हा दूल्हन भले कैसा भी डांस करे, लेकिन सबसे ज्यादा तालियां उन्हीं को मिलती हैं। फोटोग्राफर भी उन्हीं पर फोकस ज्यादा करता है; क्योंकि उसे पता है पेमेंट इधर से ही आएगा।
 
10 : तन्दूर के पास हर पच्चीस लोगों में एक ऐसा होता है जो सूखी रोटी (बिना बटर-घी ) वाली की डिमांड करता है हालांकि उसकी प्लेट में 
गुलाब जामुन
 छोले
 फ्रूट क्रीम 
पनीर बटर मसाला
 मूंग दाल का हलवा सब होता है... 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख