Hanuman Chalisa
✕

यह चुटकुला पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी आपकी : नई मां का फेसबुक स्टेटस

WD Feature Desk
बुधवार, 8 मई 2024 (15:59 IST)
एक नई मां को बच्चे की पैदाइश के बाद डिलीवरी रूम से निकले एक घंटा बीत जाने पर,
औरत को अभी-अभी होश आया!
बदन में ताक़त बिलकुल ख़त्म हो गई थी…,
करवट लेना तो दूर की बात हिलने में भी बेपनाह दिक्कत हो रही थी!
उसने बड़ी मुश्किल से दाहिने हाथ को हरकत दी,
कुछ टटोला, हाथ को कुछ महसूस नहीं हुआ।
फिर बाएं हाथ को हरकत देने की कोशिश की…
कुछ नहीं हाथ लगा, तो वह बेचैन हो गई....  
खयाल आया कहीं नीचे लुढ़क के गिर तो नहीं गया!
ओह खुदाया…!
 
हिम्मत जुटा कर बमुश्किल पलंग के नीचे देखा, नीचे भी नहीं…
मन में घबराहट होने लगी…माथे पर पसीने की बूंदें नुमाया हो गई
दूर खड़ी नर्स को इशारे से बुलाया…
होंठ हिले पर अल्फ़ाज़ नहीं निकल सके...
 
नर्स ने औरत की घबराहट महसूस कर ली…
उसकी आंखें भी नम हो गई…
आखिर वह भी मां थी, और मां की तड़प को कैसे ना समझ पाती?
दौड़ कर इनक्यूबेटर रूम से नए जन्मे बच्चे को लाकर उस मां के हाथों में थमाते हुए कहा,
'मैं समझ सकती हूं लो,
…जी भर के देख लो।'
 
औरत अपनी तमाम हिम्मत जुटा कर माथा पोंछते हुए बोली…
'बहुत-बहुत शुक्रिया, 
लेकिन मैं तो अपना मोबाइल ढूंढ रही थी…
फेसबुक पर स्टेटस् लगाना है कि मैं मां बन गई हूं'
सचमुच इस दुनिया का अब कुछ नहीं हो सकता…।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख