Hanuman Chalisa

ये लौकी भगवान ने क्यों बनाई ?? : लाजवाब है ये चुटकुला

Webdunia
इतनी भी बुरी नहीं लौकी 
 
ये लौकी भगवान ने क्यों बनाई ??
 
इसकी दो वजह हो सकती है ! 
 
पहली बात तो ये कि वो यह चाहते हों कि औरतों के पास कम से कम एक आध तो ऐसा मारक हथियार तो हो ही जिससे वो आदमियो को परास्त कर सके !
 
औरत लौकी बनाये बिना रह नहीं सकती ! 
 
लौकी नाराजगी जताने का सबसे कारगर तरीका है औरतों का !
थाली में लौकी देखते ही बेवकूफ से बेवकूफ आदमी ये समझ जाता है कि उससे कोई बड़ी चूक हो चुकी है !
 
आदमी लौकी की वजह से ही दबता है अपनी बीबी से ! कायदे से रहता है ! आदमी को तमीज सिखाने का क्रेडिट यदि किसी को दिया जा सकता है तो वो लौकी ही है !
 
मेरी यह समझ में यह बात कभी आई नहीं कि लौकी से कैसे निपटें ! लौकी आती है थाली में तो थाली थरथराने लगती है ! रोटियाँ मायूस हो कर किसी कोने मे सिमट जाती हैं ! 
जीभ लटपटा जाती है !
 
आप बेचारगी से अचार, चटनी, पापड़ या दही के भरोसे हो जाते हैं ! 
 
हर कौर के बाद पानी का गिलास तलाशते हैं आप ! आपको लगने लगता है कि आपकी तबियत खराब है, आप ICU में भर्ती हैं ! 
 
बंदा डिप्रेशन मे चला जाता है ! दुनिया वीरान-वीरान सी महसूस होती है, कुछ अच्छा होने की कोई उम्मीद बाकी नहीं रह जाती ! 
 
मन गिर जाता है ! लगता है अकेले पड़ गये हैं ! दरअसल लौकी, लौकी नहीं होती, वो आपकी पत्नी की इज्जत का सवाल होती है ! 
 
आप पूरी हिम्मत करके लौकी का एक-एक निवाला गले से नीचे उतारते है !
पत्नी सामने बैठी होती है ! 
जानना चाहती है लौकी कैसी बनी ! 
आप पत्नी का मन रखने के लिये झूठ बोलना चाहते हैं पर लौकी झूठ बोलने नहीं देती ! 
लौकी की खासियत है ये ! 
 
इसे खाते हुए आदमी हरीशचन्द्र हो जाता है ! आप चाहते हुए भी लौकी की तारीफ नहीं कर पाते ! मेरे ख्याल से बंदे को शादी करने के पहले यह पता लगाने की कोशिश जरूर करनी चाहिए कि उसकी होने वाली पत्नी लौकी से प्यार तो नही करती !
 
वैसे ऐसी लड़की मिल भी जाए तो इसकी कोई गारंटी नही कि शादी होने के बाद उसका झुकाव लौकी की तरफ नही हो जाएगा...
 
दुनिया मे ऐसी लड़की अब तक पैदा ही नहीं हुई है जो पत्नी की पदवी हासिल कर लेने के बाद पति को सबक सिखाने के लिए लौकी का सहारा लेने से परहेज करे ! 
 
जब तक जहर इजाद नहीं हुआ था तब तक आदमी ने दुश्मनों को मारने के लिए निश्चित ही लौकी का ही इस्तेमाल किया होगा ! लम्बे समय से टिके मेहमान को दरवाजा दिखाने के लिये लौकी से बेहतर और कोई तरीका नहीं...
 
थाली में हर दूसरे वक्त लगातार लौकी के दर्शन कर ढीठ से ढीठ मेहमान भी समझ जाता है कि अब चला-चली का वक्त आ गया है ! पर एक तारीफ तो करनी ही पड़ेगी इस लौकी की ! 
न्यायप्रिय होती है ये ! सब को एक-सा दुख देती है!
 
स्वाभिमानी भी होती है ये ! 
अपने मूल स्वभाव और कर्तव्यों से कभी नही डिगती ! लाख मसाले, तेल डाल दें आप इसमें! ये पट्ठी टस से मस नही होती ! आप मर जाएं सर पटक कर , पर लौकी हमेशा लौकी ही बनी रहती है !
 
एक बात और जो मेरी समझ में कभी नहीं आई कि लौकी खाने से ही कोलेस्ट्रॉल क्यों कम होता है !ये भी भगवान का मजाक ही है आदमी के साथ ! ये काम गुलाब जामुन और काजू कतली को भी सौंप सकता था वो !
पर ऐसा किया नहीं उन्होंने !
 
 जानबूझ कर लौकी को ही सौंपी ये जिम्मेदारी...  
 
इतिश्री लौकियाये कथा. ... 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या सलमान खान की सेहत ठीक है? वायरल वीडियो देख फैंस ने जताई चिंता

रानी पिंक सूट में शहनाज गिल ने ढाया कहर, वायरल एथनिक फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल

'रामायणम्' में सूर्पणखा बन रकुल प्रीत सिंह ने बढ़ाया क्रेज, यश ने की दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 AD' का जलवा, प्रभास ने खास पोस्ट से मनाया जश्न

बेटी शोरा संग मंच पर लौटे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शिकागो में 'नकाब' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख