Hanuman Chalisa

चकरा जाएंगे इस Hindi joke को पढ़कर : बस मेरा हिसाब कर दो...

Webdunia
एक महिला भागी भागी डॉक्टर के क्लिनिक पर गईं।
डॉक्टर साहब की नज़र उस खूबसूरत महिला पर पड़ी तो उसे नंबर से पहले बुलवा लिया।
"जी, क्या problem है आपकी" - डॉक्टर ने पूछा।
महिला : "जी मुझे कोई problem नहीं है.. Problem मेरे husband की है मुझे लगता है कि वो मानसिक रोगी होते जा रहे हैं।
डॉक्टर : "अच्छा, क्या करते हैं, आप पर हाथ उठाते हैं या आपके साथ misbehave करते हैं?"
महिला : "नहीं नहीं, धमकियां देते हैं और ये भी कहते हैं कि....बस मेरा हिसाब कर दो...मेरा हिसाब कर दो.....
डॉक्टर : "आप परेशान न हों, कहां हैं आपके husband. साथ नहीं लाए आप उनको?
महिला : "डॉक्टर साहब, मैं उनको साथ नहीं ला सकती थी, वो घर पर हैं"।
डॉक्टर : "जी, मैं समझ सकता हूँ।
महिला: अगर आप अपनी गाड़ी और ड्राइवर मेरे साथ भिजवा दें तो मैं अपने husband को आसानी से ले आऊंगी।" 
डॉक्टर ने अपने ड्राइवर को आदेश दिया कि मैडम के साथ जाओ..
अब महिला क्लिनिक से निकलकर गाड़ी में बैठ गईं और ड्राइवर से कहा कि फलां ज्वैलरी शॉप ले चलो।
 ज्वैलरी शॉप आते ही महिला काफी नाज़ो अंदाज से उतरीं और शॉप में चली गईं.. एक बहुत ही महंगा सा सेट पसंद किया पैक करवाया और जब पेमेंट की बारी आई तो...
महिला बोलीं "मैं फलां डाक्टर की वाइफ हूं अभी मुझे ये सेट लेना बहुत जरूरी था इसलिये जल्दी में आ गई मेरे पास पूरे पैसे भी नहीं हैं और न ही कार्ड है.. आप मेरे साथ अपने शॉप के किसी आदमी को भेज दीजिए और डॉक्टर साहब पेमेंट दे देंगे।"
 
ज्वैलरी शॉप के मालिक ने सोचा कि बड़ा amount है इसलिए मुझे खुद ही जाना चाहिए इस बहाने घूम भी लूंगा डॉक्टर से भी परिचय हो जाएगा और वो जाकर गाड़ी में बैठ गये..पर महिला गाड़ी में नहीं बैठीं और ड्राइवर से कहा कि इनको डॉक्टर साहब के पास ले जाओ..
 
ड्राइवर ज्वेलरी शॉप के मालिक को लेकर क्लिनिक पहुंचा और डॉक्टर से बोला कि "मैडम नहीं आईं मगर उन्होंने इन साहब को भेजा है।" डॉक्टर साहब ने धीरज रखते हुए ड्राइवर के साथ आए सज्जन को देखा और इंतज़ार करने को कहा .. जब उनकी बारी आई तो डाक्टर साहब बोलेः "हां तो बताइये जनाब, कैसे हैं आप?
 
ज्वेलरी शॉप के मालिक ने जवाब दियाः "जी डाक्टर साहब, मैं ठीक हूं. .. "
 
डॉक्टर साहबः "तो क्या परेशानी और तकलीफ है आपको?"
 
ज्वेलरी शॉप का मालिक:-
 
 डॉक्टर साहब" तकलीफ कुछ नहीं। 
"बस बहुत देर से बैठा हूं, बस मेरा हिसाब कर दो.... 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

इस दिन विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदान, वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, जानिए कब होगा ग्रैंड रिसेप्शन

'आ जाता मैच देखने यार', पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव को मिलाया वीडियो कॉल

Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत, 11 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर

जतिन सरना–मधुरिमा रॉय की 'ना जाने कौन आ गया' का टीजर आउट, दिखेगी प्यार और बदले की आग से भरी अनकही प्रेम कहानी

सुकेश चंद्रशेखर की जैकलीन फर्नांडिस को चिट्ठी लिखने का सिलसिला जारी, पर कहां है उनके दावों का सबूत?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख