Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अटपटा इंटरव्यू, चटपटे जवाब : मस्त है चुटकुला

Advertiesment
जोक
एक विज्ञापन फिल्म कंपनी में वैकेंसीज निकलीं, बहुत सारी लड़कियां इंटरव्यू देने पहुंचीं।
पहली लड़की बॉस के केबिन में पहुंची।
बॉस ने उसे पहले ही कह दिया कि मेरे सवालों के
जवाब सिर्फ एक ही लाइन में देना...
बॉस : फिल्म जैकपॉट की हीरोइन कौन है?
लड़की : सनी लियोनी
बॉस : फिल्म जैकपॉट क्यों चर्चित रही?
लड़की : हॉट सीन के कारण.... 
..बॉस : स्वतंत्रता संग्राम कब शुरू हुआ और कब समाप्त?
लड़की : 1857 में शुरू हुआ और 1957 में समाप्त हुआ।
बॉस : हमारे देश के कुछ नेता बड़े मुद्दे पर भी इतने खामोश क्यों है?
लड़की: यह मनोविज्ञान का विषय है। मनोवैज्ञानिक इस स्थिति को अब तक स्पष्ट नहीं कर सके हैं।
लड़की बॉस के कमरे से बाहर निकली तो दूसरी लड़की ने उससे पूछा कि इंटरव्यू में क्या पूछा गया और तुमने क्या जवाब दिया.. 
लड़की बोली.. मेरे जवाब थे - सनी लियोनी, हॉट सीन के कारण...,1857 में शुरू हुआ और 1957 में समाप्त, यह मनोविज्ञान का विषय है..
मनोवैज्ञानिक इसको अब तक स्पष्ट नहीं कर सके हैं।
दूसरी लड़की बॉस के केबिन में पहुंची..
बॉस : आपका नाम क्या है?
लड़की : सनी लियोनी
बॉस : एड फिल्म में काम क्यों करना चाहती हैं ?
लड़की : हॉट सीन के कारण...
बॉस : आपका जन्म कब हुआ?
लड़की : 1857 में शुरू हुआ और 1957 में समाप्त।
बॉस (झुंझलाते हुए) : तुम पागल हो क्या?
लड़की : यह मनोविज्ञान का विषय है। मनोवैज्ञानिक इस स्थिति को अब तक स्पष्ट नहीं कर सके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेरशाह में मेजर राजीव कपूर के रूप में नजर आएंगे अभिनेता हिमांशु मल्होत्रा