Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
ऐसा माना जाता है कि
पृथ्वी
अग्नि
जल
आकाश
वायु
इन 5 तत्वों से मनुष्य बनता है और जब इसमें
पैन और आधार कार्ड जोड़ दिए जाते हैं तब इन सात तत्वों से कहीं एक भारतीय बनता है
बात अभी बाकी है, एक झोल और है इसमें कि
इसमें जब
प्रशांत के पोहे,
लाल बाल्टी की कचोरी,
अनंतानंद की उसल,
गेलड़ा के समोसे,
विजय का पेटिस
जोशीजी के दही-बड़े,
सराफा की भुट्टे की किस
मोनिका की आइसक्रीम
नागोरी की शिकंजी
ओम के नमकीन और
अन्ना भिया का पान
मिलाए जाते हैं ...
तब जा कर कहीं एक कमबख्त
इंदौरी बनता है...