biodatamaker

lockdown special joke : बर्तन मांज रहे हैं इंजीनियर, Doctor, CA और वकील

Webdunia
इंजीनियर, Doctor, चार्टड अकाउंटेंट, वकील या कोई और, इस लॉक डाउन में सभी नित्य बर्तन मांज रहे हैं और बर्तन मांजते समय अपने अपने पेशे के हिसाब से सोच रहे हैं।
 
इंजीनियर की सोच-
ताम्बे और स्टील के बर्तन मांजना थोड़ा आसान हैं, ये प्लास्टिक के बर्तन तो साले तेल पीते हैं। चिकनाई छूटती ही नहीं। और ये काँच के बर्तन, हाथ से फिसल फिसल कर जाते हैं, अब तक 14 तो टूट चुके हैं। कितनी बार पत्नी को कहा कि धातू के बर्तन काम लिया करे लेकिन नहीं। कहती हैं काँच में क्लास हैं और टूट जाये तो मेरी क्लास हैं।
 
Doctor की सोच-
अरे बाप रे, इतनी चिकनाई खाते हैं हम लोग, ये तो ब्लड प्रेशर को आमंत्रण हैं। और ये क्या, सुबह शाम आईसक्रीम? अरी सुनती हो, बच्चों के दाँत ख़राब करने हैं? और ये, सब्ज़ियों को तो सब झूठा ही डाल रहें हैं। हैल्थ ख़राब करके ही मानेंगे।
 
चार्टड अकाउंटेंट की सोच-
समझ में नहीं आता इतने बर्तन कैसे हो जाते हैं? घर में दिनभर में तीन बार चाय बनी थी तो ये चाय की 5 भगौनिया कैसे हो गई? और ये तवा, इसे तो दिन भर में एक बार माँजना चाहिए, ये दोनों समय सिंक में कैसे आ जाता हैं। गंदे चम्मच तो देखो, लगता हैं बारात जीम कर गयी हैं। कुछ नियम बनाना पड़ेगा, आज के बाद एक सदस्य दिन भर में एक ही चम्मच काम लेगा।
 
वकील की सोच-
केस करूँगा केस, कोर्ट में घसीटूँगा सालो को। झूठे विज्ञापन देते हैं। ये छड़ी डिश वाशिंग पाउडर वाले कहते हैं, चुटकी भर लगाओ, बर्तन काँच से चमकाओ। पाव भर पाउडर लग गया और बर्तन चिकने के चिकने। और ये हाथी डिश वाशिंग पाउडर? कहते हैं, मुलायम त्वचा का साथी, डिश वाशिंग पाउडर हाथी। तीन महीने में हथेलियाँ तीस साल आगे चली गई हैं। सब को कोर्ट ले जाऊँगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विदेशी फैन की टी-शर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत दोसांझ का नाम, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर कही यह बात

'नायक' की रिलीज को 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

'जवान' के 3 साल: जब एटली और शाहरुख खान ने तोड़ीं भाषाई सीमाएं और रचा सिनेमाई इतिहास

फिल्मों से परे हैं जूनियर एनटीआर की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक नजर

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख