Biodata Maker

तीखा है पर मजेदार है यह JOKE : इंग्लिश मीडियम स्कूल के ऐसे राज जो हंसा हंसा कर पागल कर देंगे

Webdunia
कुछ डकैतों ने डिसाइड किया कि अब वे डकैती नहीं करेंगे। लेकिन बाद में प्रश्न आया कि फिर वो क्या करेंगे। बहुत विचार-विमर्श और मंथन के बाद उन्होंने सोचा कि शिक्षा की कमी के चलते अपन लोग डकैत बने, इसलिए हम लोगों को शिक्षित करने का काम करेंगे. सभी ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का निर्णय लिया। उनकी पहली मीटिंग के Points कुछ ऐसे हैं - 
 
 
1.सभी ने एक मत होकर कहा कि हमने कभी गरीबों को नहीं लूटा, इसलिए इस बार भी उन्हें नहीं लूटेंगे। सही होगा कि सिर्फ अमीरों को निशाना बनाया जाए इसलिए फीस इतनी हो कि गरीब का बच्चा कभी अपने स्कूल न आ पाए। 
 
2. हम किसी भी तरह का डोनेशन नहीं लेंगे, एक ही बार में एडमिशन फी लेंगे। 
 
3. टूशन फी को किसी अलग नाम से लेंगे, वरना शिक्षा के अधिकार का कोई मजाक न बनाए। 
 
4. हर मौसम का ड्रेस अलग होगा, वरना बच्चा एक ड्रेस पहन-पहन के बोर हो जाएगा। 
 
5. ड्रेस 2  ही दुकान पर मिलेगी, माता-पिता ज्यादा परेशान नहीं होने चाहिए। 
 
6. स्कूल ऐसी जगह बनाओ कि बच्चो को लगे कि 'हां आज कहीं घूम कर आए हैं' बस चालकों को भी रोजगार मिलेगा और बस का रुट ऐसा हो कि माता-पिता भी जरा घर से निकले, बोर होते होंगे। 
 
7. आखिर कौन नहीं चाहता कि उसका बच्चा बहुमुखी प्रतिभा का धनी हो। महीने में 1-2 एक्टिविटी ऐसी रखो जिसकी अलग ड्रेस और फी हो। हर बच्चा पार्टीसिपेट करना चाहिए। 
 
8. पेरेंट्स के साथ दादा-दादी और नाना-नानी को भी स्कूल बुलाते जाओ...आखिर उनकी भी कोई जिम्मेदारी है। 
 
9. सरकारी सिलेबस गरीब पढ़ते हैं, अपनी तो कॉपी किताबें भी स्कूल के स्टीकर वाली होगी। कहीं नहीं मिले, सिर्फ एक जगह छोड़कर। 
 
10. ड्रेस के साथ मोज़े, बेल्ट, बैच और ऐसी ही कई एसेसरीज भी सप्ताह के दिनों के हिसाब से हों। 
 
11. एनुअल-डे पर तो सभी को मजा आना चाहिए...सेलिब्रिटी बुलवाओ, खर्चे का टेंशन मत लो...
 
12. सबसे महत्वपूर्ण...एडमिशन देने का तरीका ऐसा हो कि सामने वाले को भी लगे कि उसने कुछ हासिल किया है।  
 
आखिर अब हम डकैत नहीं, शिक्षा कितनी जरुरी है...और हां ये वह मुद्दा है जिसके लिए कभी संसद में कोई कुछ नहीं बोलेगा...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कृति सेनन का बॉस लेडी अवतार वायरल, ऑफिस लुक में लगाया बोल्डनेस का तड़का

रजत दलाल ने रचाई शादी, मिस्ट्री गर्ल संग गंगा किनारे लिए सात फेरे, वेडिंग तस्वीरें वायरल

विजय वर्मा के जन्मदिन पर प्राइम वीडियो का बड़ा सरप्राइज, 'मटका किंग' की रिलीज डेट की अनाउंस

जब पहली फिल्म फ्लॉप होने पर दीया मिर्जा को मिला 'पनौती' का टैग, एक्ट्रेस का छलका दर्द

जैस्मिन सैंडलस ने खोला 'जाइए सजना' गाने का राज, रिलीज से चंद घंटे पहले हुआ था तैयार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख