Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
एक अमेरिका का वैज्ञानिक भारत के इंदौर घूमने आया।
उसने यहां एक समोसा खाया,उसे बहुत स्वादिष्ट लगा।
खाने के बाद वह एक समोसा अमेरिका लेकर गया और वहां जाकर अपने बॉस को दिखाकर बोला- सर ये समोसा है,ऊपर वैसे तो मैदे का बना है
पर अंदर आलू कैसे भरा, पता नहीं।
उसकी बकवास सुनने के बाद बॉस ने उसे जमाकर एक चांटा दिया
और अपने सूटकेस से एक जलेबी निकालकर बोला-
20 साल पहले मैं भी भारत के इंदौर गया था। ऐसी जलेबी खाई थी। ऊपर मैदा की है अंदर शक्कर कैसे घुसी आज तक पता नहीं लगा पाया और तू यहां एक और नई समस्या ले आया....