Publish Date: Fri, 09 Aug 2024 (16:09 IST)
Updated Date: Sat, 10 Aug 2024 (16:14 IST)
पत्नी (पति) से- सुनो जी, आपने कभी मुझे सोना...
हीरा या मोती गिफ्ट नहीं दिया।
पति ने तुरंत एक मुट्ठी भर मिट्टी उठाकर पत्नी के हाथ में दी।
पत्नी (गुस्से में बोली)- ये क्या है?
पति ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- मेरे देश की धरती सोना उगले,
उगले हीरे-मोती, मेरे देश की धरती...
पत्नी ने इतना सुना और एक जोर का थप्पड़,
पति के गाल पर जड़ दिया और बोली-
ये देश है,
वीर जवानों का...
अलबेलों का, मस्तानों का…।
हा...हा...हा...