rashifal-2026

होली की हंसी ठिठोली : रंगीन बातों से ही होली मनाएंगे

Webdunia
Holi ki thitholi


- एमके सांघी

देश के प्रमुख त्योहारों में होली बहुत ही विशेष है। चूंकि इसे मनाने में गांठ में पैसे होना जरूरी नहीं है अत: इसे देश का गरीब से गरीब आदमी भी मना सकता है। यदि यह भी कहा जाए कि 'ऊंचे लोग, ऊंची पसंद, भूलते जा रहे, होली के रंग' तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
 
होली और हास्य-मस्ती का चोली-दामन का साथ है। आइए आपको हंसाने के लिए चंद क्षणिकाओं से रूबरू करवाता हूं।
 
आपको रंगों से एलर्जी है
चलिए आपको रंग नहीं लगाएंगे
मगर साथ तो बैठिएगा
रंगीन बातों से ही होली मनाएंगे।
मोहब्बत के रंग
 
होली के रंग आज लगेंगे
कल उतर जाएंगे
मेरी मोहब्बत के रंग मगर
जिन्दगी भर साथ निभाएंगे।
ध्वजों ने खेली होली
 
अलग-अलग धर्मों के फ्लेग्स ने होली मनाई,
एक-दूसरे को खूब रंगा
बाद में सबने देखा तो पता चला
उनमें से हर एक बन चुका था तिरंगा। 
होली की गेर
 
होली के गेर में
सब हैं एक रंग
क्या अमीर क्या गरीब
सब हैं संग संग।
होली और महंगाई
 
अच्छा हुआ दोस्त जो तूने
होली पर रंग लगा कर हंसा दिया
वरना अपने चेहरे का रंग तो
महंगाई ने कब का उड़ा दिया।
दुश्मनी भुलाना
 
कितना आसान है
दुश्मनी को भुलाना
बस दुश्मन को घेरना
और उसे रंग है लगाना।
मुफ्त पिचकारी
 
मुफ्त पिचकारी का आफर पाकर
बच्चे और मां-बाप दौड़े चले आए।
विक्रेता ने दी मुफ्त पिचकारी और कहा
कृपया इसमें भरे पानी की कीमत चुकाएं।
 
****
मोबाइल
 
दूर से हमने समझा कि
उनके हाथ में है मोबाइल
रंगे जाने के बाद पता चला
पिचकारी की थी वह नई स्टाइल। 
 
****
होली के लिए मंडप में खुद आओगी
 
लिखा है खत में तुमने कि
होली पर नहीं मिलोगी
घर पर ही रहकर
मेरे फोटो को रंगों से रंगोगी।
मुझे गिला नहीं यदि तुम
होली इस तरह मनाओगी
मगर वादा करो शादी के लिए
खुद मंडप में आओगी। 
 
****
जिस तरह वैलेंटाइन डे जैसे प्यार के दिन को हम भारतवासियों ने अपनाया है उसी तरह होली जैसे त्योहार का भरपूर प्रचार विदेश में रह रहे भारत के नागरिकों को करना चाहिए। इन पंक्तियों के माध्यम से मैं अपनी बात रखना चाहूंगा कि
 
होली के रंग
रक्षाबंधन के धागे
संक्रांति की पतंग
दिवाली के पटाखे
साथियों खूब खुलकर
वेलेंटाइन डे मना‍ओ
मगर भारतीय त्योहारों को भी तो
जरा विदेशों में पहुंचाओ।
 
****
आजकल लड़कियों को बड़ा डर रहता है कि रंग उनकी कोमल त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
 
देखिए इस बारे में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से क्या कहता है-
 
खराब न हो जाए
तुम्हारे गेसू
रंगों के लिए इसलिए मैं
जंगल से लाया टेसू
 
****
हमारी आधुनिक जनरेशन को टेसू के बारे में बता दें कि यह जंगल में उगने वाला एक फूल है जिसे गर्म पानी में बॉइल करके नेचुरल कलर बनाया जाता है जो स्किन फ्रेंडली होता है।
 
तो फिर देर किस बात की। तुरंत अपने प्रियतम या अपनी प्रेयसी को चेतावनी भरे ये whatsapp कर दें -
 
प्रेयसी को
मेरे रंग तुम्हारा चेहरा
होली के दिन बिठाना पहरा।
दिल तुम्हारा पास है मेरे
अब बचाना अपना चेहरा। 
 
प्रियतम को,
अपने आप को मेरे रंग में
चाहते थे तुम रंगना
यह Whatsapp नहीं चेतावनी है
होली के दिन मुझसे बचकर रहना। 
 
अंत में
रंग YES
भंग YES
रंग में भंग
बस-बस। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सुनील शेट्टी ने रखी राय, बताया क्यों होना चाहिए मैदान पर भिड़ंत

नेपाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर सुनील थापा का निधन, बॉलीवुड में भी कमाया था नाम

फिर मुश्किल में फंसी 'हेरा फेरी 3', साउथ प्रोड्यूसर ने किया राइट्स का दावा, कोर्ट पहुंचा मामला

मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती पर रेप का आरोप, महिला ने दर्ज कराई FIR

करियर के टॉप पर अचानक क्यों इंडस्ट्री से दूर हो गईं 'देख ले' गर्ल मुमैत खान? बोलीं- दिमाग की नसें फट गई थीं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख