Hanuman Chalisa
✕

भाई साहब स्कूटर स्टैंड कहां है? : गुप्ता जी का यह झन्नाट Joke खूब देर तक हंसाएगा आपको

Webdunia
एक आदमी स्कूटर पर बैठकर पिक्चर हॉल के सामने गुप्ता जी से पूछ बैठा : भाई साहब स्कूटर स्टैंड कहां है?
 
गुप्ता जी : पहले आप अपना नाम बताइए?
 
आदमी : रमेश।
 
गुप्ता जी : आपके माता-पिता क्या करते हैं?
 
आदमी : क्यों? वैसे भाईसाब मैं लेट हो जाऊंगा और पिक्चर शुरू हो जाएगी।
 
गुप्ता जी : तो जल्दी बताओ?
 
आदमी : मेरी मां एक डॉक्टर हैं और मेरे पिताजी इंजीनियर हैं अब बता दीजिए।
 
गुप्ता जी : आपके नाम कोई जमीन-जायदाद है?
 
आदमी : हां, गांव में एक खेत मेरे नाम है। प्लीज भाईसाब, अब बता दीजिए कि स्कूटर का स्टैंड कहां है?
 
गुप्ता जी : आखिरी सवाल, तुम पढ़े-लिखे हो?
 
आदमी : जी हां, मैं MBA कर रहा हूं। अब बताइए जल्दी से।
 
गुप्ता जी : भाईसाब, देखिए आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है। आपके माता-पिता दोनों उच्च शिक्षित हैं आप खुद भी इतने पढ़े-लिखे हैं। पर मुझे अफसोस है कि आप इतनी-सी बात नहीं जानते कि स्कूटर का स्टैंड उसके नीचे लगा होता है : एक मेन और एक साइड वाला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख