चटोरों की फनी रचना लोटपोट कर देगी आपको यही चाट अंतिम यही चाट भारी

Webdunia
यही चाट अंतिम यही चाट भारी
बस एक रात की अब कहानी है सारी,
यही चाट अंतिम यही चाट भारी
नहीं बन्धु बांधव न कोई सहायक,
अकेला है गुमटी पे गुमटी का नायक,
सभी रत्न बहुमूल्य सपने में आए,
लॉकडाउन में कुछ खा भी न पाए
चटोरा इसी सोच में जग रहा है,
कि ठेले पे किसके क्या मिल रहा है
कहाँ पर मिलेगी वो टिक्की हमारी
यही चाट अंतिम .. यही चाट भारी ..
हो भगवान मानव तो समझेगा इतना
कि चटनी समोसे में रस होता कितना,
विजय अंततः हम चटोरों की होती
पर 
इतना सहज भी नहीं है ये मोती
बहुत हो चुकी इस जिव्हा की हानि 
पहुँच जाए परिणाम तक अब ये कहानी ..
अब जाकर आई है मोमो की बारी
यही चाट अंतिम .. यही चाट भारी ..
 
नहीं खाया कुछ भी इक युग है बीता
जूली, पुष्पा, या सरला, विनीता
ये तड़पन हमारी कहीं तो मिटेगी
ये छूट मिली कल रहे न रहेगी ..
कहाँ सात तरह का पानी मिलेगा
ये इच्छा कुसुम अब कहाँ पे खिलेगा ..
कि टपकी जाती है लार बेचारी
यही चाट अंतिम .. यही चाट भारी ..
ये एक रात मानो युगों से बड़ी है
चटोरे के 
धीरज कि अंतिम कड़ी है ..
प्रतीक्षा का विष और कितना पियेगी
बिना पेटिज़ देह कैसे जियेगी ..
ओ चाऊमीन वाले अब आ भी जाओ
दिखाओ दरस अब न इतना 
रुलाओ ..
कि बाड़े पर आई कचौड़ी वो प्यारी
यही चाट अंतिम .. यही चाट भारी ..
**    
श्री रघुवीर भक्त हितकारी, सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी,      
निशि दिन ध्यान धरै जो कोई, ता सम भक्त और नाहिं होई.   
 
 
रविन्द्र जैन अंकिल जी से माफ़ी माँगते हुए....(फेसबुक से साभार) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More