sawan somwar

मांगीलाल का यह चुटकुला है कमाल का : माता जी का नंबर लगा दिया सर...

Webdunia
मांगीलाल कम्पनी के सभी कामों से बचता था लेकिन बॉस को मक्खन लगाने में माहिर था.....
 
वह बॉस के आदेश के अनुसार सभी काम करता था।  ऑफिशियल काम को छोड़ कर वह बॉस के  सभी निजी काम जैसे उनके बेटे की कॉलेज फीस जमा करना बेटी की डांस कॉस्ट्यूम खरीदना उनकी कार की सर्विसिंग का काम 
उनके बेटे का प्रोजेक्ट पूरा करना, यानी लगभग सब कुछ करता था......जाहिर था कि वह बॉस का पसंदीदा था उसे सभी प्रोत्साहन और इन्क्रीमेंट समय से मिलता था और दूसरी तरफ बाक़ी कर्मचारी,ऑफ़िशियल काम पूरा करने पर भी बॉस की डांट खाते रहते थे... 
 
एक दिन अचानक बॉस की मां के निधन की खबर मिली......सारे कर्मचारी बहुत उदास चेहरे के साथ उनके घर भागे जैसे उनकी ही मां का देहांत हो गया हो....और हैरानी की बात यह थी कि ऐसे वक्त में वो चापलूस मांगीलाल बॉस के घर के आस पास भी नहीं देखा गया....जिसके बारे में हर कोई कयास लगा रहा था कि वह अनुपस्थित कैसे..अब अन्य कर्मचारियों ने माल्यार्पण से सुसज्जित वाहन की व्यवस्था की और बॉस की मां को श्मशान ले जाया गया...लेकिन जब सब शवदाह गृह पहुंचे तो पहले से ही 16 शव बिजली से जलने के लिए कतार में थे.....प्रत्येक शरीर को जलने में लगभग एक घंटा  लग रहा  था .... यानी कि कुल मिलाकर सूर्यास्त से पहले दाह संस्कार संभव नहीं था.....बॉस का चेहरा लाल हो गया था और बाक़ी सब भी परेशान थे......अचानक  कतार में पड़े 16 शवों में से दूसरा शव उठ बैठा .......
 
उपस्थित सब लोग मारे डर के भाग खड़े हुए.....
बाद में पता चला कि वह कोई शव नहीं था बल्कि वही "मांगीलाल" था..... उसने तुरंत बॉस को बताया ...
सर,माफ़ी चाहता हूं कि सुबह से आपके घर नहीं आ सका.....
क्योंकि जैसे ही आपकी माता जी के देहांत का समाचार सुना और देखा कि सब 
आपके घर की तरफ भाग रहे हैं  तो ख्याल आया कि पहले यहां का भी इंतजाम देख लूं और देखा तो पाया कि जब आप बॉडी लेकर आएंगे तो  शाम तक मुश्किल से नंबर आ पाएगा....आज तो बस आपके खातिर सुबह से ही आपकी माता जी का नंबर लगा दिया सर....सुबह 8 बजे से ही लाश बनकर लेटा हुआ हूं यहां......
 
बॉस ने एक बार फिर मांगीलाल को प्यार से देखा और बाकी कर्मचारियों को खा जाने वाली निगाहों से.......

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करिश्मा तन्ना बनीं मां, गुरु पूर्णिमा पर घर आया नन्हा राजकुमार

53 साल के हुए सोनू निगम, 3 साल की उम्र से शुरू किया था संगीत का सफर

जेब में 5000 रुपए लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, लोकल ट्रेन के सफर से 140 करोड़ के साम्राज्य तक की अनकही कहानी!

न PIN दिया, न OTP बताया, फिर भी कीर्ति कुल्हारी से हो गई लाखों की साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड से उड़े इतने रुपए

'रामायणम् पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज, धर्म-अधर्म की जंग में आमने-सामने रणबीर कपूर और यश

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख