Hanuman Chalisa
✕

फनी है ये आज का लाजवाब चुटकुला: बेटे की कीमत

Webdunia
बहू विवाह के दूसरे दिन सुबह 7 बजे ज्योँ ही सो कर अपने कमरे से बाहर निकली, 
त्यों ही ड्राइंगरूम में बैठी सास की कड़क आवाज सुनाई दी...
अब ये देर से सोकर उठने का तरीका यहां नहीं चलेगा।
 
बहू ये सुनते ही वापस अपने कमरे में गई और एक डायरी और एक छोटा सा चमड़े का बैग ले कर वापस आई और सास के बगल में बैठ कर डायरी का पन्ना खोल कर पढ़ना शुरू किया।
 
मारुति अर्टिगा- 16.40 लाख 
42 इंच स्मार्ट टीवी- 52 हजार
फ्रीज- 13 हजार
वॉशिंग मशीन- 10.50 हजार
सोफा+डाइनिंग टेबल+बेड- 1.10 लाख
मिक्सी+ओवन+अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण- 1.65 लाख
नगदी-15 लाख
 
डायरी में लिखा पढ़ कर बहू ने कहा... मम्मी ये वो लिस्ट है जो शादी से पहले इस घर से मेरे पिता के पास भिजवाई गई थी। लिस्ट में लिखी सारी चीजें मेरे पापा ने मेरे साथ भिजवाई है। सभी चीजों का आप मिलान कर के देख लीजिए और ये भी देख लीजिए की आपने मेरे बारे में इस लिस्ट में कोई ऐसी मांग नहीं की है कि....
 
बहू पढ़ी-लिखी, गुणकारी, संस्कारी और कामकाजी हो। आपने बस अपने बेटे की कीमत लगाई और मेरे पिता ने आपके बेटे को मेरे लिए खरीद लिया।
 
और हां मम्मी, बिदाई के वक्त मेरे पिता ने ये बैग मुझे देते हुए कहा था...
 
...बेटी तू जब तक मेरे आंगन में रही सुरक्षित रही, मगर अब आज से तुझे अपनी हिफाजत खुद करनी है।
 
सास ने उत्सुकतावश पूछा, क्या है इस बैग में... तो बहू ने धीरे से उस छोटे से बैग का चैन खोला तो उसमें 32 बोर रिवाल्वर थी।
 
यह देख सास झट से अपनी उखड़ी सांस को नियंत्रित करते हुए उठी और कहा...
 
बेटी तू अभी सोकर उठी है रुक मैं तेरे लिए चाय बनाती हूं।

ALSO READ: आज का लेटेस्ट चुटकुला : छिपा हुआ टैलेंट...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: घायल व्लॉगर की मदद को आगे आईं आयशा श्रॉफ, उठाएंगी इलाज और सर्जरी का पूरा खर्च

डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को दी रेस्ट की सलाह, सोशल मीडिया और ब्लॉगिंग से लिया ब्रेक, फैंस से मांगी माफी

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर रिलीज

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे मीका सिंह, मंत्री सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का हिसाब, बोले- सार्वजनिक रूप से मांगें माफी

'रामायण' में राम बने रणबीर कपूर ने दशहरा कार्यक्रम में ऐसा क्या कह दिया? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, मांगनी पड़ी माफी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख