ramcharitmanas

बेटा, ये बाल यूं ही सफेद नहीं हुए हैं : मस्त और करारा है ये जोक

Webdunia
एक वृद्ध ट्रेन में सफर कर रहा था, संयोग से वह कोच खाली था। तभी 8-10 लड़के उस कोच में आये और बैठ कर मस्ती करने लगे।
 
एक ने कहा - "चलो, जंजीर खीचते हैं". दूसरे ने कहा - "यहां लिखा है 500 रु जुर्माना ओर 6 माह की कैद." तीसरे ने कहा - "इतने लोग है चंदा कर के 500 रु जमा कर देंगे."
 
चन्दा इकट्ठा किया गया तो 500 की जगह 1200 रु जमा हो गए. जिसमें 200 के तीन नोट, 2 नोट पचास के बाकी सब 100 के थे... 
 
चंदा पहले लड़के के जेब में रख दिया गया। तीसरे ने कहा, "जंजीर खीचते हैं, अगर कोई पूछता है, तो कह देंगे बूढ़े ने खींचा है। पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे तब।"
 
बूढ़े ने हाथ जोड़ के कहा, "बच्चो, मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है, मुझे क्यों फंसा रहे हो?"
 
लेकिन नहीं। जंजीर खीची गई। टीटीई आया सिपाही के साथ, लड़कों ने एक स्वर से कहा, "बूढे ने जंजीर खीची है।"
 
टी टी बूढ़े से बोला, "शर्म नहीं आती इस उम्र में ऐसी हरकत करते हुए?"
 
बूढ़े ने हाथ जोड़ कर कहा, "साहब" मैंने जंजीर खींची है, लेकिन मेरी बहुत मजबूरी थी।"
 
उसने पूछा, "क्या मजबूरी थी?"
 
बूढ़े ने कहा, "मेरे पास केवल 1200 रु थे, जिसे इन लड़कों ने छीन लिए और इस पहले लड़के ने अपनी जेब में रखे हैं।" 
 
जिसमें 200 के तीन नोट, 2 नोट पचास के बाकी सब 100 के हैं....
 
अब टीटी ने सिपाही से कहा, "इसकी तलाशी लो".
 
जैसा बूढ़े ने कहा नोट मिलाए गए लड़के के जेब से 1200 रु बरामद हुए, जिनको वृद्ध को वापस कर दिया गया और लड़कों को अगले स्टेशन में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
 
पुलिस के साथ जाते समय लड़के ने वृद्ध की ओर घूर के देखा तो वृद्ध ने face पर हाथ फेरते हुए कहा -
 
"बेटा, ये बाल यूं ही सफेद नहीं हुए हैं....

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख