Hanuman Chalisa

नाक की टोपी : वायरल हो रही है यह हास्य कविता

Webdunia
नाक की पगड़ी 
 
कई सदियों से नाक और सिर में यह तकरार थी तगड़ी !
कहती थी नाक, जब मुझ से है इज़्ज़त,
तो फिर सिर के पास ही क्यों पगड़ी !!
नाक का कहना था,
कि सभी मुहावरों में है मेरा फसाना !
चाहे वो नाक कटना हो,
नाक नीची होना, या हो फिर,नाकों चने चबाना !!
क्यों फिर सर को ही है केवल,
पगड़ी और टोपी का अधिकार !
जबकि इंसा की इज़्ज़त का,
मुझ से सीधा सरोकार !!
कहा विधाता ने नक्कू जी,
दिन तेरा भी एक दिन आएगा !
सिर की पगड़ी भूलके इंसान,
बस तुझको ही ढकता जाएगा !!
फला विधाता का वरदान,
देखो नाक की बदली शान !
अब नाक की टोपी सर्वोपरि है,
बिन इसके खतरे में जान !!
इस युग में नाक तू सबसे ऊपर,
तुझ से जीवन के आयाम !
भांति भांति के आवरण (मास्क) तेरे, 
सुबह शाम के प्राणायाम !!
इस पगड़ी-टोपी के झंझट में,
हुआ हम सब का काम तमाम !
अब नाक बचाने को केवल,
नाक ढके घूम रहा इंसान !!

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बेटी सोनाक्षी की जहीर इकबाल संग इंटरफेथ मैरिज पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी...

धुरंधर 2 ने 8 दिनों में किया 1088 करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिल्वर परी बन दिशा पाटनी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, बैकलेस गाउन में फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर

शाहरुख खान से ताहा शाह तक: इन रोमांटिक हीरोज ने सिखाया सच्चे प्यार का मतलब

क्या बंद हो रहा है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'? स्टार प्लस ने बताई सच्चाई

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख